Post Top Ad
Sunday, May 28, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, आपदा मित्र प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र का हुआ समापन, होमगार्ड डिस्ट्रिक कमांडेंट नीलमणि लाड़िया हुईं शामिल।
रायसेन, आपदा मित्र प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र का हुआ समापन, होमगार्ड डिस्ट्रिक कमांडेंट नीलमणि लाड़िया हुईं शामिल।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मध्यप्रदेश भोपाल के मार्गदर्शन में आपदा मित्र प्रशिक्षण जिला होमगार्ड सेनानी विभाग रायसेन की कमांडेंट नीलमणी लड़िया के नेतृत्व मे किया गया। रविवार को इसका समापन श्रीराम अयोध्या मैरिज गार्डन में हुआ। रविवार को दोपहर आपदा मित्र प्रशिक्षण के अन्तिम दिवस समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे संभागीय सेनानी होमगार्ड संभाग भोपाल उषा डामोर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के मुख्य अतिथ्य मे हुआ। जबकि विशेष अतिथि की हैसियत से जिला होमगार्ड कमांडेंट नीलमणि लाड़िया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरूआत में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन किया, जिला सेनानी नीलमणी लड़ियां द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवं प्रशिक्षण का संक्षिप्त विवरण दिया। उपरांत प्रशिक्षणार्थियों में से 4 प्रशिक्षणार्थियों ने आपदा मित्र योजना के तहत प्रशिक्षण में इस प्रशिक्षण की आवश्यकता, प्राप्त किया प्रशिक्षण एवं आपदा के क्षेत्र में आपदा मित्रों के महत्व को प्रस्तुत किया। इसके उपरांत संभागीय सेनानी होमगार्ड संभाग भोपाल उषा डामोर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा द्वारा संचालित प्रशिक्षण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई, तथा समस्त आपदा मित्रों को आपदा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए उत्साहित किया तथा सभी प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत उपस्थित समस्त 300 आपदा मित्रो को किट, आईडी कार्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। 12 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण का समापन इस उद्देश्य के साथ किया गया कि समस्त आपदा मित्र अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा के समय साहसिक कार्य करेंगे, राहत एवं बचाव दलों की मदद करेंगे। इस कार्यक्रम में संभागीय सेनानी होमगार्ड भोपाल उषा डामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीलमणी लड़िया, प्लाटून कमांडर मनोज कुमार बातव, प्लाटून कमांडर मयंक सेन, एएसआई लखन लाल गौर, होमगार्ड सैनिक दिनेश यादव, पत्रकार राजकिशोर सोनी, विष्णु यादव, डिविजनल वार्डन इंजी. सत्येंद्र सिंह राणा एवं होमगार्ड/एसडीआरएफ के जवान तथा 300 हमारे सशक्त आपदा मित्र सम्मिलित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद