रायसेन, 20 जुलाई के बाद कभी भी आ सकता है केंद्रीय सर्वे दल, पिछली रैंक बनाए रखना चुनौती, कचरा उठाव-निपटान पर फोकस। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 16, 2023

रायसेन, 20 जुलाई के बाद कभी भी आ सकता है केंद्रीय सर्वे दल, पिछली रैंक बनाए रखना चुनौती, कचरा उठाव-निपटान पर फोकस।

20 जुलाई के बाद कभी भी आ सकता है केंद्रीय सर्वे दल, पिछली रैंक बनाए रखना चुनौती, कचरा उठाव-निपटान पर फोकस।

रायसेन, 20 जुलाई के बाद कभी भी आ सकता है केंद्रीय सर्वे दल, पिछली रैंक बनाए रखना चुनौती, कचरा उठाव-निपटान पर फोकस।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कचरा उठाव, निपटान के साथ अस्थाई स्पॉट कम करने, कचरे का उत्पादन कम करने, जो कचरा निकल रहा है इसका वेस्ट टू वंडर पहल के तहत पुन: उपयोग बढ़ाने पर भी आधारित है। इसके अंक 900 तक निर्धारित है। इसमें से 60 प्रतिशत अंक पाना भी शहर नपा परिषद रायसेन के लिए मुश्किल दिख रहा है। क्योंकि यहां कचरा स्पॉट, कचरा उत्पादन कम होने जैसी स्थिति दूर-दूर तक नहीं है। कचरा रिसाइकिल तो शहर में हो ही नहीं रहा है। इस बार 9500 अंकों के आधार पर सर्वेक्षण होगा। जबकि साल 2022 में यह सर्वेक्षण 7500 अंकों के आधार पर किया गया था। यानि इस बार 2 हजार अंक बढ़ाए गए हैं। इसमें 2475 अंक सिटीजन वाइस के हैं। यही वजह है कि इस बार नपा के लिए सिटीजन फीडबैक काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह सिटीजन वाइस का हिस्सा है और जनता से फीडबैक के 600 अंक मिलेंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए 20 जुलाई के बाद सर्वे दल कभी भी शहर में आ सकता है। ऐसा इसलिए कि केंद्र सरकार की ओर से पत्र जारी कर दिया है कि 15 जुलाई के बाद कभी भी दल भ्रमण के लिए आ सकता है।

रायसेन, 20 जुलाई के बाद कभी भी आ सकता है केंद्रीय सर्वे दल, पिछली रैंक बनाए रखना चुनौती, कचरा उठाव-निपटान पर फोकस।

नगरपालिका परिषद के अधिकारियों की बात अगर हम माने तो शहर में यह दल 20 जुलाई के बाद कभी भी आने की संभावना है। लेकिन दल आने की तारीख नजदीक आने के बाद भी शहर मेें स्वच्छता की बेहतर रैंक बने रहने की स्थिति बनती नहीं दिख रही है। इसकी वजह यह है कि इस बार सर्वेक्षण में कचरा उठाव और निपटान पर सबसे ज्यादा फोकस है। नपा परिषद इन क्षेत्रों में सबसे पीछे हैं। क्योंकि कचरे के निपटान के लिए बीते साल मार्च 2022 में शुरू कराया गया अस्थाई कचरा छंटाई के बाद गोबर आदि से जैविक खाद बनाने का काम भी पूर्व सीएमओ आरडी शर्मा के तबादले के बाद से बंद कर दिया गया है। ऐसे में न तो कचरे का निपटान हो पा रहा है और न ही रिसाइकिल का काम सही तरीके से चल रहा है। हालांकि टीम के इस माह में आने की सूचना के बाद नपा ने डिवाइडर आदि की रंगाई-पुताई का काम शुरू करा दिया है। इस बार का स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 नगरपालिका परिषद के लिए जितना कठिन है, जनता के लिए उतना ही सरल कर दिया गया है। पिछले साल तक यहां सिटीजन फीडबैक में जनता से 10 सवाल पूछे थे, वहीं अब सिर्फ चार सवालों का जवाब देना होगा। नगर पालिका परिषद रायसेन द्वारा शहर में इमारतों की दीवारों पर वाल पेंटिंग व स्लोगन लिखवाने का काम किया है। जिसमें शहर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने के स्लोगन के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इनका कहना है...
खैराबाद ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरे के संपूर्ण निष्पादन के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसमें रिसाइकिल भी शामिल है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
सविता सेन, अध्यक्ष, नपा परिषद रायसेन

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...