रायसेन/बरेली, पुरुषोत्तम मास में दान, धर्म, पूजन का महत्व पुराणों-शास्त्रों में अन्य मासों की अपेक्षा करोड़ों गुना बताया गया है - दीदी रत्नमणि द्विवेदी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 16, 2023

रायसेन/बरेली, पुरुषोत्तम मास में दान, धर्म, पूजन का महत्व पुराणों-शास्त्रों में अन्य मासों की अपेक्षा करोड़ों गुना बताया गया है - दीदी रत्नमणि द्विवेदी।

पुरुषोत्तम मास में दान, धर्म, पूजन का महत्व पुराणों-शास्त्रों में अन्य मासों की अपेक्षा करोड़ों गुना बताया गया है - दीदी रत्नमणि द्विवेदी।

रायसेन/बरेली, पुरुषोत्तम मास में दान, धर्म, पूजन का महत्व पुराणों-शास्त्रों में अन्य मासों की अपेक्षा करोड़ों गुना बताया गया है - दीदी रत्नमणि द्विवेदी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। राष्ट्रीय कथावाचिका एवं अध्यक्ष नर्मदा भक्ति पंथ इस वर्ष 18 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। अधिक मास धार्मिक अनुष्ठान एवं इस माह व्रत-उपवास, दान-पूजा, यज्ञ-हवन और ध्यान करने से मनुष्य के सारे पाप कर्मों का क्षय होकर उन्हें कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। इस माह आपके द्वारा दान दिया गया, एक रुपया भी आपको सौ गुना फल देता है। इसलिए अधिक मास के महत्व को ध्यान में रखकर इस माह दान-पुण्य देने का बहुत महत्व है। इस माह भागवत कथा, श्रीराम कथा श्रवण पर विषेष ध्यान दिया जाता है। धार्मिक तीर्थ स्थलों पर स्नान करने से आपको मोक्ष की प्राप्ति और अनंत पुण्यों की प्राप्ति मिलती है। पुरुषोत्तम मास का अर्थ जिस माह में सूर्य की संक्रांति नहीं होती वह अधिक मास कहलाता होता है। इनमें खास तौर पर सर्व मांगलिक कार्य वर्जित माने गए है, लेकिन यह माह धर्म-कर्म के कार्य करने में बहुत फलदायी है। इस मास में किए गए धार्मिक आयोजन पुण्य फलदायी होने के साथ ही ये आपको दूसरे माहों की अपेक्षा करोड़ गुना अधिक फल देने वाले माने गए हैं। पुरुषोत्तम मास में दीपदान, वस्त्र एवं श्रीमद् भागवत कथा ग्रंथ दान का विशेष महत्व है। इस मास में दीपदान करने से धन-वैभव में वृद्धि होने के साथ आपको पुण्य लाभ भी प्राप्त होता है। पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु के पूजन के साथ-साथ ही कथा श्रवण का महत्व है। इस माहात्म्य को शुभ फलदायी बनाने हेतु मनुष्य को पुरुषोत्तम मास में अपना आचरण अति पवित्र व अच्छे चरित्र को उजागर करने वाला सद्व्यवहार करना चाहिए। पुरुषोत्तम मास में दिए जाने वाले दान-धर्म का बड़ा महत्व है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...