रायसेन/सिलवानी, विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रहित के विचारों से जोड़ती है अभाविप की 75 वर्ष की यात्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 9, 2023

रायसेन/सिलवानी, विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रहित के विचारों से जोड़ती है अभाविप की 75 वर्ष की यात्रा।

विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रहित के विचारों से जोड़ती है अभाविप की 75 वर्ष की यात्रा।

रायसेन/सिलवानी, विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रहित के विचारों से जोड़ती है अभाविप की 75 वर्ष की यात्रा।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी द्वारा विद्यार्थी परिषद का 75वॉ स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में नगर के कम्युनिटी हॉल में संगोष्ठी (अभाविप के 75 वर्ष) कार्यक्रम रखा गया। अभाविप की स्थापना दिवस पर संगोष्ठी कार्यक्रम में अभाविप के 75 वर्ष की यात्रा के बारे में बताया गया। भाग संयोजक जय यादव ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रहित के कार्य लगातार विद्यार्थी परिषद के माध्यम से किये जा रहे है। कई सेवा कार्य किये जा रहे है। विद्यार्थी जीवन मे आने वाली समस्याओं को सुलझाने के लिए अभाविप के कार्यकर्ता संघर्ष करने में हमेशा से आगे रहे है। अभाविप की कार्य करने की शैली एवं कार्यकर्ताओ के व्यक्ति निर्माण से लेकर सामाजिक गतिविधियों तक कार्य करने की अलख प्रदर्शित करती है कि यह एक मजबूत विद्यार्थी जीवन का हिस्सा है। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में नगर के अलग-अलग विद्यालय, महाविद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता, दे जवाब ले इनाम ऐसे कई कार्यक्रम किये जाना है। अभाविप की स्थापना से लेकर 75 वर्ष की यात्रा की वास्तविकता हम सभी लोगो के सामने है। देश के अलग-अलग क्षेत्रो में अभाविप निरंतर कार्य कर रही है, जो आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन के रूप में है। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस कार्यक्रम के अवसर पर संयम सराठे, जय यादव, आदित्य दुबे, साहिल राय, अनिल साहू, सौरभ साहू एवं कई छात्र मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...