रायसेन/बरेली, मुख्यमंत्री ने चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, समाज विशेष से हटकर टिकट मिली तो जीतेगी भाजपा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 9, 2023

रायसेन/बरेली, मुख्यमंत्री ने चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, समाज विशेष से हटकर टिकट मिली तो जीतेगी भाजपा।

मुख्यमंत्री ने चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, समाज विशेष से हटकर टिकट मिली तो जीतेगी भाजपा।

रायसेन/बरेली, मुख्यमंत्री ने चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, समाज विशेष से हटकर टिकट मिली तो जीतेगी भाजपा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उदयपुरा बरेली विधानसभा के साथ जिले की अन्य विधानसभा के पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के नेताओं से सीएम हाउस में मुलाकात की। इस मुलाकात में जहां भोजपुर विधानसभा चर्चाओं का विषय रही, वही उदयपुरा बरेली विधानसभा पर मुख्यमंत्री का फोकस अधिक रहा। क्योंकि वर्तमान में यहां कांग्रेस के विधायक विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के द्वारा मुख्यमंत्री के बुलावे का संदेश दिया गया था। संदेश के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष और बरेली नगर परिषद में दो बार अध्यक्ष पद पर रहे विकास पुरुष कहलाने वाले सुरेश पाठक, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, भगवत सिंह पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रवण पटेल, शिवाजी पटेल, हरनाम सिंह राजपूत, राजेंद्र अग्रवाल, जोधा सिंह अटवाल, सुरेंद्र तिवारी, किशोर रामानी, विपिन भार्गव, कन्हैया लाल शर्मा आदि नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुखिया ने बरेली उदयपुरा विधानसभा, भोजपुर विधानसभा पर काफी विस्तार से चर्चा की। इस चर्चा को लेकर जो विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं वह चिंतित नजर आए। जिले की चारों विधानसभा में पार्टी की स्थिति और सेटिंग विधायकों की स्थिति को लेकर संगठन में चर्चाओं का दौर काफी देर तक जारी रहा। ऐसे में नेताओं को बुलाकर चर्चा करना आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर देखा जा रहा है। उदयपुरा बरेली विधानसभा में वर्तमान में कांग्रेस के विधायक मौजूद है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा को समाज विशेष से टिकट दिया गया था, जिस कारण भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था। इस बार अगर फिर समाज विशेष पर फोकस किया गया तो फिर एक बार कांग्रेस के वर्तमान विधायक ही यहां का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। क्योंकि वर्तमान में कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल की स्थिति यहां पर मजबूत है। कांग्रेस पार्टी पुनः उन्हें यहां से अपना प्रत्याशी बनाएगी। क्योंकि बीते माह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह स्पष्ट रूप से कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं से यह कहकर जा चुके हैं। तो दूसरी ओर बरेली विधानसभा में इस बार टिकट वितरण को लेकर बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं। यहां से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक के नाम पर मतदाता जोर दे रहे हैं। अगर सुरेश पाठक को यहां से भाजपा अपना उम्मीदवार बनाती है तो भाजपा का जीतना यहां से निश्चित माना जा रहा है और अगर फिर पार्टी समाज विशेष को महत्व देती है तो भाजपा की नैया फिर मझधार में डूबती हुई नजर आएगी।

इनका कहना है...
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चर्चा के लिए चारों विधानसभा से नेताओं को बुलाया था। यह चर्चा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की गई थी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आप सभी मिलकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
राकेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...