रायसेन, देवी दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्राले ने रौंदा, मां-बेटे की मौके पर मौत, पिता-पुत्री घायल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 18, 2023

रायसेन, देवी दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्राले ने रौंदा, मां-बेटे की मौके पर मौत, पिता-पुत्री घायल।

देवी दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्राले ने रौंदा, मां-बेटे की मौके पर मौत, पिता-पुत्री घायल।


रायसेन, देवी दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्राले ने रौंदा, मां-बेटे की मौके पर मौत, पिता-पुत्री घायल।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सोमवार को परिवार के सुख समृद्धि और लंबी उम्र की कामना से परवरिया में देवी दर्शन कर लौट रहे रायसेन जिले की सांची के एक परिवार पर आफत टूट पड़ी। दोपहर करीब एक बजे विदिशा में बायपास पर सौठिया मोड़ के पास एक ट्राले ने देवी दर्शन कर बाइक से लौट रहे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया और पूरे परिवार की खुशियां पल भर में ही बिखर गई। बाइक ट्राले में फंस गई और करीब दो सौ मीटर तक घिसटती चली गई। इस हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। परवरिया में देवी दर्शन कर लौट रहे रायसेन के तजपुरा, सांची निवासी कल्याणसिंह यादव अपनी पत्नी और पुत्र-पुत्री के साथ वहां से निकल रहे थे।

रायसेन, देवी दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्राले ने रौंदा, मां-बेटे की मौके पर मौत, पिता-पुत्री घायल।

इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ट्रॉले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक ट्रॉले में ही फंस गई और सुनीता यादव तथा उनके चार साल के बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों के शव करीब दो सौ मीटर तक घिसटते चले गए। जबकि बाइक चालक कल्याण सिंह और उनकी छह साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कल्याण सिंह ने बताया कि हम देवी दर्शन कर लौट रहे थे, कि ये हादसा हो गया। कल्याणसिंह का परिवार तजपुरा का रहने वाला है, लेकिन वह विदिशा में ही किराए से रह रहा था। वह मजदूरी करके अपना परिवार पालता था।

रायसेन, देवी दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्राले ने रौंदा, मां-बेटे की मौके पर मौत, पिता-पुत्री घायल।

हादसे के बाद ट्राले का चालक गाड़ी वहीं छोडक़र भाग खड़ा हुआ। बायपास पर यह दर्दनाक हादसा देखते हुए आने-जाने वाले वाहन चालक रुक गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान वहां से सांसद रमाकांत भार्गव, वरिष्ठ नेता मुकेश टंडन और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन का निकलना हुआ तो हादसा देखकर वे भी रुके और घटना की जानकारी ली और दुख जताया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...