सास-बहू की लड़ाई में जीजा ने साले के ऊपर लाइसेंसी पिस्टल से किया फायर, आरोपी मौके से फरार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 17, 2023

सास-बहू की लड़ाई में जीजा ने साले के ऊपर लाइसेंसी पिस्टल से किया फायर, आरोपी मौके से फरार।

सास-बहू की लड़ाई में जीजा ने साले के ऊपर लाइसेंसी पिस्टल से किया फायर, आरोपी मौके से फरार।

सास-बहू की लड़ाई में जीजा ने साले के ऊपर लाइसेंसी पिस्टल से किया फायर, आरोपी मौके से फरार।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अछल्दा कस्बे में सास बहू की लड़ाई के बाद आए बहू के भाई को जीजा ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके अलावा लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। सरे राह फायर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस सकते में आ गई, वहीं आरोपी फरार है। अछल्दा थाना क्षेत्र के कस्वा हरीगंज बाजार निवासी गौरव कुमार पुत्र धर्मेन्द्र यादव ने थाना अछल्दा में दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है। रविवार की सुबह उसकी बहन रश्मि देवी पत्नी राघवेंद्र यादव निवासी अन्हिया नदी के पास नेविलगंज थानां अछल्दा सुबह जीजा राघवेन्द्र ने बहन की मारपीट बहन को घायल कर दिया। वहां पर मेरी मां अनीता देवी पहले से मौजूद थी।

सास-बहू की लड़ाई में जीजा ने साले के ऊपर लाइसेंसी पिस्टल से किया फायर, आरोपी मौके से फरार।

जब पीड़ित बहन के घर गया और पूछताछ कर रहा था। उसी समय जीजा व जीजा की मां गाली-गलौज करने लगी। गाली का विरोध किया, तो उसने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से चार हवाई फायर कर दी। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित व पीड़ित के बहन रश्मि देवी व मां अनीता देवी सास से पूछताछ की। वहीं आरोपी जीजा राघवेन्द्र पिस्टल व मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित गौरव कुमार की तहरीर पर पीड़ित का मेडीकल करवा कर आरोपी जीजा और परिवार जन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है गया आरोपी जीजा को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। घरेलू विवाद के चलते विवाद हुआ है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...