जनपद के नदी तटवर्ती गांव में जिलाधिकारी की राहत चौपाल, लोगों से बाढ़ से बचाव संबंधित लीं जानकारियां। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 15, 2023

जनपद के नदी तटवर्ती गांव में जिलाधिकारी की राहत चौपाल, लोगों से बाढ़ से बचाव संबंधित लीं जानकारियां।

जनपद के नदी तटवर्ती गांव में जिलाधिकारी की राहत चौपाल, लोगों से बाढ़ से बचाव संबंधित लीं जानकारियां।

  • गौशाला निर्माण के लिए जगह का स्थलीय निरीक्षण, रिटेनिंग वॉल और चेक डैम निर्माण ही स्थाई रूप से बाढ़ रोकने के उपाय।

जनपद के नदी तटवर्ती गांव में जिलाधिकारी की राहत चौपाल, लोगों से बाढ़ से बचाव संबंधित लीं जानकारियां।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जनपद के संगम पंचनद धाम क्षेत्र में प्रतिवर्ष आने वाली सरकारों से संबंधित प्रभावित तटवर्ती ग्रामों का जिला प्रशासन द्वारा लगातार दौरा कर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाने में लगा हुआ है इसी के तहत आज जनपद की जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने ग्राम जुहीखा में राहत चौपाल लगाकर लोगों से बाढ़ से बचाव के लिए सुझाव तथा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनपद के नदी तटवर्ती गांव में जिलाधिकारी की राहत चौपाल, लोगों से बाढ़ से बचाव संबंधित लीं जानकारियां।

इस चौपाल में उनके साथ उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा, तहसीलदार हरिश्चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, चिकित्साधिकारी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ से स्थाई रूप निजात पाने के सुझाव पर गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि इस समस्या का स्थाई समाधान सिर्फ और सिर्फ रिटेनिंग वॉल और चेक डैम निर्माण ही है जिसपर यथशीघ्र कारवाई के लिए जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया।

जनपद के नदी तटवर्ती गांव में जिलाधिकारी की राहत चौपाल, लोगों से बाढ़ से बचाव संबंधित लीं जानकारियां।

ज्ञात हो चौपाल में ग्रामीणों की सबसे बड़ी चुनौती गौवंशों को लेकर देखी गई जिसके लिए तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी द्वारा वीरेंद्र सिंह सेंगर मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के साथ गौशाला निर्माण के लिए जगह का निरीक्षण किया तथा संक्रमित बीमारियों से बचाव के लिए चिकित्साधिकारी द्वारा गांव में चौबीस घंटे चिकित्सा सुविधा, थानाध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय द्वारा बराबर सेवा देने के अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा स्कूलों को अस्थाई राहत कैंप बनाए जाने का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...