रायसेन/बरेली, जिस मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए किए गए लाखों खर्च वह दयनीय हालत में, दशहरा सहित राष्ट्रीय स्तर के खेल यहां होते हैं आयोजित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 18, 2023

रायसेन/बरेली, जिस मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए किए गए लाखों खर्च वह दयनीय हालत में, दशहरा सहित राष्ट्रीय स्तर के खेल यहां होते हैं आयोजित।

जिस मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए किए गए लाखों खर्च वह दयनीय हालत में, दशहरा सहित राष्ट्रीय स्तर के खेल यहां होते हैं आयोजित।

रायसेन/बरेली, जिस मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए किए गए लाखों खर्च वह दयनीय हालत में, दशहरा सहित राष्ट्रीय स्तर के खेल यहां होते हैं आयोजित।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, फिर भी वर्षों से क्षेत्र स्टेडियम के अभाव से जूझ रहा है। स्टेडियम विहीन क्षेत्र में हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर की हॉकी और क्रिकेट प्रतियोगिताओं सहित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन यहां पर किया जाता है। इन आयोजनों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान का इस्तेमाल किया जाता है। इस मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 6 वर्ष पहले नगर परिषद के माध्यम से लाखों रुपए खर्च कर मैदान में दर्शकों के बैठने के लिए पेवर ब्लॉक सहित दर्शक दीर्घा का निर्माण कराया गया था। लेकिन देखरेख के अभाव में किए गए निर्माण कार्य पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। दर्शक दीर्घा भी जगह-जगह से टूट चुकी है। वहीं पेवर ब्लॉक भी जगह-जगह से उखड़ चुके हैं। मैदान के दो तरफ से लगवाए गए मुख्य द्वार भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं तो बाउंड्री वॉल पर लगी जालियों को भी शरारती तत्वों के द्वारा उखाड़ दिया गया है। इस वर्षा काल ऋतु में मैदान की दशा और दिशा पूरी तरह से दयनीय बनी हुई है। मैदान से निकलने वाला रास्ता नया मोहल्ला तक जाता है, जहां से वहां पर निवासरत बाशिंदे आवागमन नहीं कर पा रहे। घुटने-घुटने तक कीचड़ से मैदान सराबोर बना हुआ है। मैदान के अंदर खाली समय में प्राइवेट वाहनों के जमावड़े लगे रहते हैं। वही खेल प्रेमी मैदान की दयनीय हालत के चलते खेलों की प्रैक्टिस नहीं कर पाते। यहां पर स्टेडियम की कमी को देखते हुए शहर की खेल प्रतिभाओं के लिए एकमात्र सहारा यही मैदान है लेकिन वर्षा में मैदान के अंदर पहुंच पाना संभव नहीं रहता। वर्षा के पानी निकासी की मैदान में व्यवस्था नहीं होने के कारण महीनों तक पानी मैदान के अंदर ही जमा रहता है। पानी भरा होने के कारण बीमारियां फैलने का भी भय बना रहता है। नवरात्रि और दशहरा आयोजन के समय आयोजन कर्ताओं के द्वारा स्वयं राशि खर्च कर मैदान का समतलीकरण कराया जाता है, तब कहीं जाकर नवरात्र व दशहरा पर्व इस मैदान में मनाया जाता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...