आप के इकलौते चेयरमैन हाजी अकरम ने पार्टी को कहा अलविदा, भाजपा में जाने की जताई इच्छा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 7, 2023

आप के इकलौते चेयरमैन हाजी अकरम ने पार्टी को कहा अलविदा, भाजपा में जाने की जताई इच्छा।

आप के इकलौते चेयरमैन हाजी अकरम ने पार्टी को कहा अलविदा, भाजपा में जाने की जताई इच्छा।

आप के इकलौते चेयरमैन हाजी अकरम ने पार्टी को कहा अलविदा, भाजपा में जाने की जताई इच्छा।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां मुजफ्फनगर जिले की शाहपुर नगर पंचायत से चुनाव जीतने वाले इकलौते आप चेयरमैन हाजी अकरम ने पार्टी को अलविदा कह दिया। चेयरमैन हाजी अकरम ने मोदी, योगी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर 2024 के चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। मुजफ्फनगर की शाहपुर नगर पंचयत चेयरमैन हाजी अकरम ने इलाक में कांवड़ियों के स्वागत में होर्डिंग्स लगवाए थे। इन होर्डिंग्स पर उन्होंने भाजपा नेताओं के फोटो भी थे, जिसपर बीजेपी ने विरोध जताया था और पुलिस में उनकी शिकायत भी की गई थी। बता दें कि हाजी अकरम जनपद के 10 निकायों में से आप के एकमात्र निर्वाचित चेरयरमैन हैं। तो वहीं, अब हाजी अकरम द्वारा पार्टी को अलविदा किए जाने और भाजपा में जाने की घोषणा से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में सन्‍नाटा छा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नगर पंचायत चुनाव में शाहपुर से हाजी अकरम ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में चेयरमैन का चुनाव जीता था। इस दौरान उनके ऊपर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और पैसा बांटने का भी आरोप भी लगा था, जिसके बाद दो मुकदमे भी दर्ज हुए थे। हालांकि, वह चुनाव जीत गए थे। चुनाव जीतने के बाद से उनकी राजनीतिक कार्यशैली में अंतर दिखाई देने लगा था। कांवड़ यात्रा शुरू हुई तो चेयरमैन हाजी अकरम ने कस्बा शाहपुर में कई स्थानों पर कावड़ियों के स्वागत में होर्डिंग्स लगवाए थे। इन होर्डिंग्स में उन्होंने अपने चित्र के साथ बीजेपी के केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और अन्य कई भाजपा नेताओं के फोटो भी लगाए थे। इस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी ने विरोध जताते हुए थाने में तहरीर देकर उनके विरूद्ध कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद होर्डिंग्‍स उतरवा दिये गए थे। तो वहीं, अब हाजी अकरम ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आस्था जताने की बात कहते हुए एक वीडियो जारी कर दिया। जिसमें उन्होंने मोदी-योगी और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के कार्यकाल से प्रसन्न होकर 2024 के चुनाव में भाजपा के लिए कार्य करने की बात कही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...