स्कूल के अंदर पेड़ पर लटका मिला कर्मचारी का शव, बेटी ने लगाया हत्या का आरोप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 9, 2023

स्कूल के अंदर पेड़ पर लटका मिला कर्मचारी का शव, बेटी ने लगाया हत्या का आरोप।

स्कूल के अंदर पेड़ पर लटका मिला कर्मचारी का शव, बेटी ने लगाया हत्या का आरोप।

स्कूल के अंदर पेड़ पर लटका मिला कर्मचारी का शव, बेटी ने लगाया हत्या का आरोप।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के आरजेडी पब्लिक स्कूल में रविवार सुबह एक कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर शव को उठाने नहीं दिया। फफूंद थाना क्षेत्र के नौली निवासी हाकिम सिंह (55) ककोर मुख्यालय के पास आरजेडी पब्लिक स्कूल में कर्मचारी था। दिन में स्कूल वाहन चलाने के साथ रात में चौकीदारी करता था। रविवार सुबह छह बजे तक घर न पहुंचने पर, बेटे आयुष ने पिता को फोन किया। इस पर कोई जवाब नहीं मिला, तो चिंतित बेटा स्कूल पहुंचा गया। यहां परिसर में नीम के पेड़ पर पिता का शव लटका मिला। उसने घटना की जानकारी परीजनों और पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर बेटी मीरा ने स्कूल प्रबंधन पर 60 हजार रुपये बकाया होने की बात पुलिस को बताई। आरोप लगाया की एक सप्ताह पहले मां को भाई के पास दिल्ली जाना था। इसके लिए पिता ने प्रबंधन से बकाया रुपये मांगे थे और न देने पर परेशान थे। प्रबंधक अजय ने किसी भी तरह के लेन-देन न होने की बात कही है। मौके पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ महेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन दिल्ली से मृतक की पत्नी और बेटों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...