रायसेन, जिले में बांस शिल्पकला व बांस उत्पादन को दिया जाए बढ़ावा - अध्यक्ष पिरौनिया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, July 12, 2023

रायसेन, जिले में बांस शिल्पकला व बांस उत्पादन को दिया जाए बढ़ावा - अध्यक्ष पिरौनिया।

जिले में बांस शिल्पकला व बांस उत्पादन को दिया जाए बढ़ावा - अध्यक्ष पिरौनिया।

  • मप्र बांस एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष पिरौनिया की अध्यक्षता में वन विभाग की बैठक आयोजित।

रायसेन, जिले में बांस शिल्पकला व बांस उत्पादन को दिया जाए बढ़ावा - अध्यक्ष पिरौनिया।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में मप्र बांस एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त घनश्याम पिरौनिया की अध्यक्षता में वन विभाग की बैठक आयोजित की गई। जिसमें वन मण्डलाधिकारी सामान्य रायसेन विजय कुमार, वन मण्डलाधिकारी औबेदुल्लागंज हेमंत रैकवार, उप वन मण्डलाधिकारी वन रेंज अधिकारी शामिल हुए। बोर्ड के अध्यक्ष पिरौनिया ने कहा कि बांस शिल्पियों के कल्याण के लिए बोर्ड का गठन किया गया है। बांस शिल्पियों को सरकार की योजनाओं तथा विकासमूलक कार्यक्रमों का फायदा दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में बांस रोपण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। बांस से सोफा, कुर्सियां सहित कई सजावटी एवं अन्य सामग्री बनाई जाती है। जिले में बांस शिल्पकारों को इसका प्रशिक्षण दिया जाए। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। स्थानीय स्तर पर बांस के उत्पादन से रोजगार के नवीन अवसर उपलब्ध होंगे। बैठक में जिले में बांस रोपण, बांस कृषि एवं बांस शिल्प को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र बघेल, कन्हैलाल सूरमा, बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा जिले में बांस रोपण तथा बांस शिल्पकला को बढ़ावा देने के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। जिला पंचायत सदस्य बघेल द्वारा कृषकों को चिन्हांकित कर बांस रोपण के लिए प्रस्ताव दिए गए। जिस पर वन मण्डलाधिकारी विजय कुमार द्वारा रोपण हेतु प्रतिबद्धता दर्शायी गई। इसी प्रकार गॉवों में सड़क मार्गो के दोनों ओर बांस रोपण करने का भी सुझाव दिया गया। बैठक में वन मण्डलाधिकारी रायसेन विजय कुमार ने बताया कि जिले में मनरेगा योजना के तहत 200 हैक्टेयर क्षेत्र में बांस का प्लांटेशन किया गया है। इसमें वृद्धि के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही जिले में 215 शिल्पकारों को बांस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने जिले में बांस प्लांटेशन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यो के बारे में भी अवगत कराया। बैठक के पहले बांस एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष पिरौनिया द्वारा बांस शिल्पियों से मुलाकात भी की गई। उन्होंने कहा कि वन विभाग डिपो से बांस शिल्पियों को प्रतिवर्ष 1500 बांस उपलब्ध हो सकते हैं। अध्यक्ष पिरौनिया द्वारा बापू आश्रम, मिश्र तालाब, रानी दुर्गावती, कन्या छात्रावास एवं आमा गांव में बांस रोपण कार्य किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...