महिलाओं के सम्मान हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया शिविर का आयोजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, July 20, 2023

महिलाओं के सम्मान हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया शिविर का आयोजन।

महिलाओं के सम्मान हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया शिविर का आयोजन।

महिलाओं के सम्मान हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया शिविर का आयोजन।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। विकासखंड अजीतमल के सभागार में माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से तथा माननीय जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के अमूल्य दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया द्वारा महिलाओं से संबंधित कानून व अधिकारों के संबंध में सभागार कक्ष, ब्लॉक अजीतमल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की महिलाओं, शिक्षकाओं, आशा बहनों व आंगनवाडी की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या सेंगर ने मंचासीन पदाधिकारीगण के माल्यार्पण से की गई। कार्यक्रम का संचालन विद्या सेंगर द्वारा किया गया। पैनल लॉंयर ज्योति द्वारा महिलाओं से संम्बंधित कानूनों के विषय पर जानकारी दी गई। उनके द्वारा दहेज प्रतिशेध अधि., पॉक्सो अधि., दहेज हत्या और यौन शोषण के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई। स्थाई लोक अदालत की सदस्य विनीता पाण्डेय ने धारा 9 एचएमए के संबंध में समान पारिश्रमिक अधिनियम के संबंध में मातृत्व अवकाश के बारे में महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारी परिवार न्यायालय भूपेश मिश्रा ने धारा 125 सीआरपीसी, घरेलू हिंसा के बारे मे विस्तृत जानकारी दी तथा सोशल कॉर्डिनेटर विधा सेंगर ने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर अपने विचार रखें तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी सौ प्रतिशत तक हो इस पर विशेष बल दिया।

महिलाओं के सम्मान हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया शिविर का आयोजन।

नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा तथा महिला कल्याण अधिकारी वन्दना शर्मा द्वारा शासन द्वारा महिलाओं के हित में चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। सीएससी की ओर से आये डाक्टर अवनीश कुमार अधीक्षक अजीतमल ने सर्वाइकल कैंसर के विषय में जानकारी दी तथा एस आई पूजा राठौर द्वारा पुलिस द्वारा चलायी जा रही महिला हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया। स्वाति चन्द्रा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया ने महिलाओं को संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी तथा महिलाओं को घरो में होने वाले छोटे स्तर के विवादों को सुलह समझौते से निपटाने हेतु अपील की। इसके अतिरिक्त महिलाओं के विरूद्ध हिंसा की शिकायत नालसा व राष्ट्रीय महिला आयोग में दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण के संबंध में सर्वाइकल कैंसर के संबंध में नालसा थीम सांन्ग को पोजेक्टर पर महिलाओं को दिखाया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में नई तहसील अभिनव वर्मा के साथ खंड विकास अधिकारी अतुल यादव, अधीक्षक अवनीश कुमार , एडीओ आईएसबी सुनील कुमार, सचिव शिवम सविता, सचिव मंजू यादव, कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार के साथ पी.एल.वी. देवानंन्द आलेहसन, गोविन्द, बजेन्द्र त्रिपाठी, किरन, सुनीता अमित एवं अनिल उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...