Post Top Ad
Monday, August 28, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, रक्षाबंधन के त्यौहार पर भद्रा का साया, 30 अगस्त की रात से अगले दिन तक बंधेगी भाईयों की कलाई पर राखी।
रायसेन/बरेली, रक्षाबंधन के त्यौहार पर भद्रा का साया, 30 अगस्त की रात से अगले दिन तक बंधेगी भाईयों की कलाई पर राखी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। रक्षाबंधन का त्योहार ज्योतिषियों के अनुसार 30 अगस्त और कुछ के अनुसार 31 अगस्त को रहेगा। हालांकि दोनों ही दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाए जाने की बात कहीं जा रही है। 30 अगस्त को रात से 31 अगस्त सुबह तक यह त्योहार मनाने की बात कर रहे हैं। इसी दिन पूर्णिमा तिथि पूरे दिन और रात में रहेगी जबकि इस दिन भद्राकाल भी है। रक्षाबंधन पर्व 30 अगस्त बुधवार को मनाया जाएगा। क्योंकि 31 अगस्त को सुबह में ही पूर्णिमा तिथि का लोप हो जा रहा है। पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 30 अगस्त सुबह 11.00.27 से होगा और समापन 31 अगस्त सुबह 07.07.23 को होगा। जो लोग सूर्योदय तिथि मानते है उनके लिए 31 अगस्त को भी रक्षा बंधन का त्योहार रहेगा। जबकि श्रावण उपाकर्म पूर्णिमा के समय तक दोनों दिन कर सकते है। 30 अगस्त रक्षा बंधन के दिन भद्राकाल रहेगा। भद्राकाल में तब शुभ कार्य नहीं किए जा सकते। जबकि भद्रा का निवास धरती पर हो। इस बार भद्रा का निवास धरती पर ही है। भद्रा काल सुबह 10.58 से रात्रि 8.50 तक रहेगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात्रि 8 बजकर 50 मिनट पर भद्राकाल समाप्ति होने के बाद है। 31 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त इस दिन सुबह 7 बजकर 23 मिनट तक का है। इसके बाद पूर्णिमा का लोप हो जाएगा। अमृत मुहूर्त सुबह 05.42 से 07.2 बजे तक। इस दिन सुबह सुकर्मा योग रहेगा। रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार भाई की मंगल कामना करने के लिए होता है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद