घर में घुस रहा बरसात का गंदा पानी, ना हुई नाले की सफाई और ना ही हुई मरम्मत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 5, 2023

घर में घुस रहा बरसात का गंदा पानी, ना हुई नाले की सफाई और ना ही हुई मरम्मत।

घर में घुस रहा बरसात का गंदा पानी, ना हुई नाले की सफाई और ना ही हुई मरम्मत।

  • पूर्व चेयरमैन व वर्तमान चेयरमैन से मिलता रहा सिर्फ आश्वासन, गंदे पानी के भराव से बढ़ा बीमारी का प्रकोप।

घर में घुस रहा बरसात का गंदा पानी, ना हुई नाले की सफाई और ना ही हुई मरम्मत।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का वादा किया जा रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत में नगर की जनता साफ-सफाई व जल निकासी की समस्या से परेशान है। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के मुख्य बाजार निवासी सुमलेश कुमार जैन ने नगरपंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों से नाला निर्माण, सफाई की गुहार लगाने के बाद समस्या का निदान ना होने पर जिले के उच्च अधिकारियों से राहत दिलाए जाने की गुहार की है।

घर में घुस रहा बरसात का गंदा पानी, ना हुई नाले की सफाई और ना ही हुई मरम्मत।

जैन ने बताया कि बाबरपुर के मुख्य बाजार में उनका घर है। घर के बाहर मुख्य सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने तथा बरसों से नाली की सफाई ना होने के चलते बरसात का गंदा पानी उनके घर में घुस रहा है। गंदे पानी से बीमारी का डर सता रहा है, वही मकान में भी दरार आ रही है।

घर में घुस रहा बरसात का गंदा पानी, ना हुई नाले की सफाई और ना ही हुई मरम्मत।

पानी की समुचित निकासी के लिए नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान अध्यक्ष सहित कर्मचारियों को भी समस्या से अवगत कराया, लेकिन बीते कई वर्षों से आश्वासन मिलता रहा है। बरसात का पानी घर में घुसने से उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से समस्या के निदान की मांग करते हुए नाला निर्माण व नाला सफाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...