सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 7, 2023

सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।

सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।

  • जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी लाइनें, पूजा कर भक्तों ने मांगी मन्नतें।

सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सावन माह के पांचवें सोमवार को जिले के शिवालयों पर सुबह से ही हर-हर महादेव बम-बम भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब पहुंचने लगा। श्रद्धालुओं ने शिवालयों पर पहुंचकर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ पुष्प, बेलपत्र, धतूरा, मिष्ठान और फल आदि चढ़ाकर भगवान शिव की स्तुति की। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से मन्नतें मांगी। शहर के महाकालेश्वर देवकली मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर के दर्शन के उपरांत मंदिर परिसर में लगे मेले का लुत्फ उठाया और खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। जिले के विभिन्न कस्बों एवं ग्रामीणांचलों से भी शिवालयों पर अनुष्ठान और पूजा-अर्चना आदि किए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं। इस बार पुरुषोत्तम मास के कारण सावन में आठ सोमवार होंगे। आज सावन माह के पांचवें सोमवार के अवसर पर दुर्गम बीहड में स्थित महाकालेश्वर देवकली मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु भक्तगणों का हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के साथ पहुंचना प्रारंभ हो गया। शिव भक्तों ने महाकालेश्वर पर फल, फूल, मिष्ठान के अलावा बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाते हुए जलाभिषेक एवं दुग्ध अभिषेक किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने अवढ़रदानी भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए मत्था टेका एवं मन्नते मांगी। इस दौरान देवकली मंदिर परिसर में लगे मेले का भी महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों ने लुत्फ उठाया एवं खरीदारी की। महिलाओं ने श्रंगार एवं साज-सज्जा का सामान व पुरुषों ने आवश्यक गृहस्थी का सामान तथा बच्चों ने खिलौने आदि खरीदे। मेला में भांति- भांति की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय एवं मुस्तैद रहा। इसी तरह से जिले के विभिन्न कस्बों दिबियापुर, सहायल, सहार, कंचौसी, बेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, रुरुगंज, नेविलगंज, अछल्दा, फफूंद, अटसू, अजीतमल, बाबरपुर मुरादगंज और अयाना आदि के अलावा ग्रामीणांचलों में भी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...