रायसेन, होटल अमोघ में टीबी उन्मूलन के लिए फैमिली केयर गिवर मॉडल का हुआ प्रशिक्षण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 5, 2023

रायसेन, होटल अमोघ में टीबी उन्मूलन के लिए फैमिली केयर गिवर मॉडल का हुआ प्रशिक्षण।

होटल अमोघ में टीबी उन्मूलन के लिए फैमिली केयर गिवर मॉडल का हुआ प्रशिक्षण।

रायसेन, होटल अमोघ में टीबी उन्मूलन के लिए फैमिली केयर गिवर मॉडल का हुआ प्रशिक्षण।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत होटल अमोघ में टीबी फैमिली केयर मॉडल का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं मासिक समीक्षा बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिला क्षय अधिकारी व आरएमओ डॉ. यशपाल सिंह बाल्यान के मार्गदर्शन में एवं डब्ल्यूएचओ कंसलटेंट डॉ. अनुभूति कुजुर व जिला समन्वयक डॉ. आरती गंगवार के द्वारा बताया गया कि फैमिली केयर गिवर मॉडल का उद्देश्य टीबी रोगी और उनके परिवार के सदस्यों की समुचित देखभाल और सहायता प्रदान कर सफल इलाज के परिणामों की सफलता सुनिश्चित करना और समुदाय में टीबी के प्रसार को रोकना एवं टीबी के प्रति लोगों को जागरुक करना मुख्य उद्देश्य है।

रायसेन, होटल अमोघ में टीबी उन्मूलन के लिए फैमिली केयर गिवर मॉडल का हुआ प्रशिक्षण।

वर्तमान में पूरी दुनिया के टीबी रोग के कुल मरीजों में से 27 परसेंट भारत में ही है। इसलिए सभी को टीबी रोग के प्रति जागरूक होना जरूरी है। टीबी फैमिली केयर गिवर मॉडल की मुख्य विशेषताएं नामांकन के बारे में प्रशिक्षण में बताया गया। इसी क्रम में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर उदयपुरा मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी एवं सिलवानी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लॉक टीम को कार्य में प्रगति लाने पर प्रोत्साहित किया गया। ज्ञात हो कि राज्य स्तर पर 15 अगस्त को टीबी फैमिली केयर गेवर मॉडल का लॉन्चिंग किया जाना है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...