महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप ने तुलसी के पौधों का किया वितरण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 12, 2023

महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप ने तुलसी के पौधों का किया वितरण।

महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप ने तुलसी के पौधों का किया वितरण।

  • हर घर में तुलसी का पौधा पहुंचाना लक्ष्य।

महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप ने तुलसी के पौधों का किया वितरण।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप द्वारा जीवनधारा पौधारोपण के अंतर्गत फूलमती मंदिर औरैया में समिति की सदस्यों द्वारा जरूरतमंद लोगों, राहगीरों व महिलाओं को 101 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। तुलसी शाखा सखी ग्रुप की अध्यक्ष मधु शर्मा व शाखा की संरक्षक लक्ष्मी बिश्नोई ने पौधा वितरण कार्यक्रम में बताया कि तुलसी शाखा का उद्देश्य हर घर में तुलसी का पौधा पहुंचाना हैं। उन्होंने बताया कि जिस घर में तुलसी मैया विराजमान होती हैं, वह घर मंदिर का स्वरूप होता हैं। तुलसी 24 घंटे ऑक्सीजन देती है, तुलसी गुणों की खान है, जबकि तुलसी दल का दैनिक उपयोग करने से तमाम असाध्य बीमारियां दूर रहती हैं। शाखा की अध्यक्ष ने बताया कि तुलसी शाखा की सदस्यों द्वारा लोगों के घरों में जाकर अभी तक 2355 तुलसी के पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम संयोजक गुड्डन गुप्ता ने बताया कि घर-घर में तुलसी का पौधा पहुंचाने का अभियान अनवरत जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...