Post Top Ad
Thursday, August 24, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे जिला अस्पताल, ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण, ओटी की छत का प्लास्टर-मलबा गिरने का मामला।
रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे जिला अस्पताल, ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण, ओटी की छत का प्लास्टर-मलबा गिरने का मामला।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होने आए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व सांची अजा सीट के बीजेपी विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी गुरुवार को दोपहर बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। डॉ. चौधरी ने सबसे पहले जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। वहीं छत की जल्द मरम्मत कराए जाने के निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों को दिए। ओटी में छत का अचानक मलबा गिर जाने से घायल हुई नर्सिंग अधिकारी ममता बाथरी को देखने स्वास्थ्य मंत्री आईसीयू रूम पहुंचे। घायल नर्सिंग स्टाफ की ऑफिसर ममता बाथरी के इलाज के लिए सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ़ एवं आरएमओ डॉ. विनोद परमार को दिए आदेश। इस मौके पर तीन मंजिला नई बिल्डिंग को हैंडओवर नहीं किए जाने पर पीआईयू के ईई एसके मिश्रा सहित अन्य अफसरों को जमकर फटकार लगाई। इस अवसर पर कलेक्टर अरविंद दुबे, सीएमचओ डॉ. दिनेश खत्री, भाजयुमो नेता अंशुल शर्मा, बद्री जादोंन एवं राजेन्द्र राज मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद