Post Top Ad
Sunday, August 27, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, विधायक देवेंद्र पटेल ने मंडलम सेक्टर के साथ बूथ प्रभारियों की ली महत्वपूर्ण बैठक।
रायसेन/बरेली, विधायक देवेंद्र पटेल ने मंडलम सेक्टर के साथ बूथ प्रभारियों की ली महत्वपूर्ण बैठक।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस पार्टी ने भी पूरी तरह कमर कस ली है। प्रतिदिन क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल संवाद गोष्ठियों के माध्यम से जन संवाद के माध्यम से मिलने गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की झूठी घोषणाओं को और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में आम जनता को बता रहे हैं। रविवार को क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के निज निवास पर उनकी अध्यक्षता में बरेली ब्लॉक के लगभग सभी 125 मंडलम सेक्टर बूथ प्रभारी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित गई। जिसमें लगभग सभी शत प्रतिशत लोग पधारे और सभी ने अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, कांग्रेस के प्रति समर्पित हैं। आप सभी कड़ी मेहनत कर रहे हैं इसके पूर्व भी आप लोगों ने कड़ी मेहनत की थी, जिसकी वजह से मैं विधायक बना, आप लोग फिर से कड़ी मेहनत करें। प्रत्येक बूथ पर जाएं, ग्राम में जाएं, माता बहनों से मिले और हमारे भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ के जो 11 वचन है उनको जनता को बताएं की कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रत्येक महिला को 1500 रुपए हर माह दिए जाएंगे।
साथ ही किसान भाइयों को पांच हार्स पावर तक बिजली बिल माफ किया जाएगा और जो उनके पुराने बिल है उनको माफ किया जाएगा। पूर्व की भाती सभी किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ भी सुनिश्चित किया जाएगा। पूर्व की कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश में 27 लाख से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ किया है, साथ ही ग्राम विकास की संरचना रखी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की झूठी घोषणाओं को आम जनता को बताएं कि इनका उद्देश्य सिर्फ झूठी घोषणाएं करना है, यथार्थ में कुछ नहीं है। महंगाई कितनी है, किसान परेशान है, डीएपी यूरिया खाद मिल नहीं रहा है। बरेली रोड की दुर्दशा कैसी है, किसी से छुपी हुई नहीं है। यह सभी बातें आप आम जनता को बताएं। दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है। आप लोग सभी तैयार रहें, हम सब मिलकर इस वर्तमान की भ्रष्ट निकम्मी झूठी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। यह सभी संकल्प लें और कांग्रेस की मजबूती के लिए जी जान से जुट जाए। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने ब्लॉक अध्यक्ष की सहमति से, पदाधिकारी के सहमति से वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह राजपूत को ब्लॉक संगठन का प्रभारी बनाया गया जो सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगे। सभी में सामंजस स्थापित करेंगे और आगामी कांग्रेस की मीटिंग करेंगे। कहां कार्यक्रम आयोजित होना है कैसे होना है इसकी व्यवस्था उनको सोपी गई है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद