Post Top Ad
Sunday, August 27, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, पटना विधायक ने पत्रकार वार्ता में कहा- एक बार फिर बनेगी भाजपा की सरकार।
रायसेन/बरेली, पटना विधायक ने पत्रकार वार्ता में कहा- एक बार फिर बनेगी भाजपा की सरकार।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही केंद्रीय संगठन, संगठन के माध्यम से संगठन के जनप्रतिनिधियों को मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए जमीनी स्तर पर भेज रहे हैं। इसी क्रम में रायसेन जिले की चार विधानसभा सीटों में बरेली उदयपुरा विधानसभा में पटना विधायक डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी को यहां पर भेजा गया था। इनके द्वारा किए गए सर्वे में भाजपा संगठन का विशेष योगदान रहा। क्योंकि संगठन में इन्हें सिर्फ भाजपाइयों तक सीमित रहने दिया। इनके द्वारा भाजपा के लिए किए गए सर्वे में इन्होंने सिर्फ प्रदेश सरकार का ही बखान किया। इन्होंने किसी भी कांग्रेस जनप्रतिनिधि या कार्यकर्ताओं से संपर्क नहीं किया है, जबकि इन्हें दोनों पार्टियों से संपर्क करना था और सरकार बनने और न बनने को लेकर चर्चा करना था। रविवार को स्थानीय रामलीला मैदान पर मंडल के द्वारा आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में पटना विधायक डॉक्टर प्रमोद चंद्रवंशी से पूछे गए सवालों में इन्होंने प्रदेश सरकार का बखान करते हुए फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर भरोसा जताया। पत्रकार वार्ता में पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रवण पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, जिला भाजपा मंत्री राजेंद्र सिंह ठाकुर, पवन रघुवंशी सहित कई भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद