Post Top Ad
Saturday, August 26, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, संसद के साथ कैबिनेट मंत्री ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन।
रायसेन/बरेली, संसद के साथ कैबिनेट मंत्री ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। 2018 के चुनाव में उदयपुरा विधानसभा से भाजपा को शिकस्त खाना पड़ी थी। लेकिन इस बार हम सभी को एक मत होकर भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लेना है। जो गलतियां पूर्व में हम सबसे हुई है, उन गलतियों को अब नहीं दोहराना है। अब इस विधानसभा चुनाव में एक जुट का परिचय देकर फिर एक बार उदयपुरा-बरेली विधानसभा में भाजपा का परचम लहराना है। उक्त उद्बोधन उदयपुरा विधानसभा में चुनाव से 100 दिन पहले भाजपा कार्यालय के उद्घाटन अवसर सांसद उदय प्रताप सिंह ने दिए। भाजपा कार्यालय के उद्घाटन से पूर्व मां सरस्वती के समक्ष सांसद उदय प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पाठक, भाजपा प्रदेश कर समिति सदस्य ठाकुर हरनाम सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी, उदयपुरा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष केशव पटेल सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन की। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए योजना चल रही है। इन योजना से प्रदेशवासी लाभान्वित भी हो रहे हैं। हमें हर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को विजय श्री दिलवाना है। टिकट किसी को भी मिले हमें तो फूल को विजय बनाना है, भाजपा का परचम लहराना है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि भले ही विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन हमें अभी से चुनाव की तैयारी में लगा जाना, फिर एक बार भाजपा को विजय बनवाकर प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार को पुनः प्रदेश में आसीन करना है। मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाजपा को जीतने का संकल्प लिया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद