Post Top Ad
Saturday, August 26, 2023
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, वृद्ध ने बीमारी से परेशान होकर खुद को किया आग के हवाले, वृद्ध की मौत।
रायसेन/सिलवानी, वृद्ध ने बीमारी से परेशान होकर खुद को किया आग के हवाले, वृद्ध की मौत।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
सिलवानी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में इलाज के अभाव में पुलिस थाना क्षेत्र सिलवानी में फिर एक आदिवासी की मौत हो गई। बीमारी से परेशान वृद्ध आदिवासी ने तेल डालकर खुद को आग के हवाले करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। सिलवानी पुलिस को सूचना मिलने मौके पर पहुंचकर शव को नगर परिषद के शव वाहन से पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, सिलवानी से महज 3 किलोमीटर दूर ग्राम जुनिया के राजीव नगर टोला में रामचरण आदिवासी पिता मुन्ना आदिवासी उम्र लगभग 66 साल ने शुक्रवार की देर रात अपने ही कच्चे के मकान के बाहर आंगन में तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता जाता है की मृतक का एक पुत्र ब्रजेश है जिसका दो साल से कोई पता नहीं है और उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। वह घर में अकेले ही रहता था। कुछ समय से वह पैर की बीमारी से पीड़ित था, पैर में इन्फेक्शन होने से तकलीफ के चलते उसके द्वारा ऐसा कदम उठाना बताया जा रहा है। रायसेन में इलाज के दौरान डॉक्टर और अटेंडर की पैर में इन्फेक्शन होने से पैर काटने की बात वृद्ध ने सुन ली और विचलित होकर अस्पताल से वापिस आ गया। ग्राम पंचायत जुनिया के उपसरपंच सफीक उद्दीन ने बताया कि पीड़ित ने एक सप्ताह पूर्व 108 एंबुलेंस को तीन दिन तक लगातार फोन लगाने पर भी उसे एंबुलेंस उपलब्ध नही हुई थी। तब ग्रामीणों के सहयोग से उसे लोडिंग वाहन से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया था, जहां से उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया था। इस संबंध में एसआई अमरसिंह धाकड़ ने बताया कि राजीव नगर में एक वृद्ध रामचरण आदिवासी ने बीमारी से परेशान होकर खुद पर तेल डालकर आग लगा ली, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद