रायसेन/बरेली, ब्रह्माकुमारी संसथान द्वारा लगाई गई अलौकिक, आध्यात्मिक और रहस्यमयी चैतन्य देवियों की झांकी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 23, 2023

रायसेन/बरेली, ब्रह्माकुमारी संसथान द्वारा लगाई गई अलौकिक, आध्यात्मिक और रहस्यमयी चैतन्य देवियों की झांकी।

ब्रह्माकुमारी संसथान द्वारा लगाई गई अलौकिक, आध्यात्मिक और रहस्यमयी चैतन्य देवियों की झांकी।

रायसेन/बरेली, ब्रह्माकुमारी संसथान द्वारा लगाई गई अलौकिक, आध्यात्मिक और रहस्यमयी चैतन्य देवियों की झांकी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा तीन दिवसीय चैतन्य नव देवियों की झांकी का आयोजन रखा गया। मनमोहक झांकी का पर्दा खोलकर शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा के करकमलों से किया गया। ब्रह्माकुमारी जागर्ति ने कुशल कार्यक्रम संचालन करते हुए झांकी का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट किया की वास्तव नवरात्रि में हम सभी शक्ति का आव्हान करते है। इसके लिए जागरण, व्रत एवं ज्योत जलाते हैं।


वास्तव में जागरण अपने अंदर की दिव्यता को, शक्तियों को जगाने का, व्रत आत्मा को व्यर्थ व नकारात्मक संकल्पों के भोजन की परहेज का प्रतिक है। नौ दिन दिया जलाकर हमने दुसरो को क्या-क्या दिया, प्यार दिया सम्मान दिया अपनापन व समानता दिया, ये भी दिया जलाकर रखने का प्रतिक है।


दुर्गुणों को दूर करने वाली माँ दुर्गा के रूप में बालब्रह्मचारिणी तपस्विनी ब्रह्माकुमारी पिंकी बहन, अनेक आत्माओं के कलकों को मिटाने वाली माँ काली के रूप में कुमारी स्वाति, ज्ञान की वीणा बजाने वाली माँ सरस्वती के रूप के कुमारी ऋचा, ईश्वरीय चरित्र का गायन कर परखने की शक्ति रखने वाली माँ गायत्री के रूप में कुमारी साक्षी, कुलक्षणो को मिटाकर दिव्य लक्षण धारण करने वाली, ग्यानधन लुटाने वाली माँ लक्ष्मी, परमात्म गुणगान कर अनेक आत्माओं का उमंग उत्साह बढ़ाने वाली माँ उमा, स्वच्छता पवित्रता को धारण कर अनेक आत्माओं का जीवन विषय विकारो से मुक्त बनाने वाली माँ वैष्णवी के रूप में कुमारी पूर्वी, ज्ञान की गंगा बन अनेक आत्माओं किं ज्ञान प्यास बुझाने वाली माँ के रूप कुमारी प्रियंका, संतुष्ट रह अनेक आत्माओं के जीवन को संतुष्ट बनाने वाली माँ संतोषी के रूप मे कुमारी संजना जड़ मूर्ति की तरह एकरस, एकाग्र हो बिराजमान रहीं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...