रायसेन/बरेली, रोड शो के साथ भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 27, 2023

रायसेन/बरेली, रोड शो के साथ भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल।

रोड शो के साथ भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल।

रायसेन/बरेली, रोड शो के साथ भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल के पक्ष में हजारों कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुए, मौका था भाजपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने का। नामांकन दाखिल करने के लिए भाजपा प्रत्याशी के साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की भी उपस्थित रही। रोड शो के साथ भाजपा प्रत्याशी एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र जमा करने के बाद प्रत्याशी के साथ सभी भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता रामलीला मैदान पर पहुंचे जहां पर केंद्रीय मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित किया। इस मौके पर जिले के और क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी की उपस्थिति रही। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने सबसे पहले उपस्थित जनसमूह को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस में कपड़ा फाड़ राजनीति चल रही है। कन्या भोजन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने टिप्पणी की जो शर्मनाक कही गई। वही कमलनाथ और दिग्विजय सिंह में वर्तमान में चल रही खींचतान देश के लिए और प्रदेश के लिए शर्मनाक कहीं जा रही है। प्रदेश को अगर कोई पार्टी चल सकती है तो वह बीजेपी पार्टी इस बात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सत्य करके बताया है। वही उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने नरेंद्र शिवाजी पटेल पर भरोसा जताया है, हमें एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजय श्री दिलाना है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मौका आ गया है कि कांग्रेस को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है। 5 वर्ष तक इस क्षेत्र में कांग्रेस ने प्रतिनिधित्व किया, कांग्रेस ने इस क्षेत्र के लिए तनिक भी योगदान इन 5 वर्षों में नहीं दिया गया। इस विधानसभा के मतदाताओं को मौका मिला है नरेंद्र शिवाजी पटेल के रूप में। इस क्षेत्र का विकास अगर होगा तो वह भाजपा करेगी ना कि कांग्रेस, इस बात को हमें गांठ बांधकर रख लेना चाहिए। आने वाली 17 तारीख को भाजपा के पक्ष में हमें एकजुट होना है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...