रायसेन/बरेली, मतदाता जागरूक अभियान के तहत संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियां। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 8, 2023

रायसेन/बरेली, मतदाता जागरूक अभियान के तहत संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियां।

मतदाता जागरूक अभियान के तहत संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियां।

रायसेन/बरेली, मतदाता जागरूक अभियान के तहत संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियां।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायसेन के निर्देशों के पालन में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत नगर परिषद बरेली द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में नगर में फ्लेक्स एवं दीवारों पर स्लोगन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से भी मतदाता को जागरुक किया जा रहा है कि मतदान अवश्य करें, मतदान आपका अधिकार है। नगर परिषद बरेली द्वारा कलाकारों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक तथा कटपुतली के माध्यम से भी मतदाता को जागरुक किया जा रहा है। नगर के मुख्य स्थानों पर कार्यक्रम कराए गए जिससे मतदाता जागरुक होकर मतदान करने अवश्य जाएं और मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अधिकारी हरिशंकर वर्मा, बलदेव सिंह मालवीय, धनराज चौहान, छोटू भार्गव, अमित राजपूत एवं अखिलेश दुबे उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...