गोवर्धन लीला व कृष्ण उद्धव संवाद को सुनकर श्रोता हुए भाव-विभोर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 24, 2023

गोवर्धन लीला व कृष्ण उद्धव संवाद को सुनकर श्रोता हुए भाव-विभोर।

गोवर्धन लीला व कृष्ण उद्धव संवाद को सुनकर श्रोता हुए भाव-विभोर।

गोवर्धन लीला व कृष्ण उद्धव संवाद को सुनकर श्रोता हुए भाव-विभोर।

घातक रिपोर्टर,शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कस्बा क्षेत्र के गांव शाहपुर तुमरिहा में चल रही सात दिवसीय कथा के छठवें दिन श्रीमद् भागवत कथा में कथा प्रवक्ता दीदी हरिवंशी जी ने परीक्षित सन्तोष दुबे व पंडाल में मौजूद श्रोताओं को कथा में बखान करते हुए बताया की प्रत्येक मानव का कर्तव्य है कि वह येन केन प्रकारेण प्रकृति की रक्षा करें। स्वयं भगवान कृष्ण ने गिरिराज गोवर्धन जी की पूजा करा कर प्राणी मात्र को यही सिखाया के प्रत्येक मानव को पेड़ पौधों पहाड़ों वृक्षावली की रक्षा करनी चाहिए। क्योंकि बिना पेड़ पौधों व पहाड़ों के मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भगवान द्वारा बनाई गई प्रकृति धरती माता से ही हमें सब कुछ प्राप्त होता है। बिना पेड़ पौधों के हम सांस नहीं ले सकते, बरसात नहीं होगी इसीलिए प्रत्येक मानव का कर्तव्य है की जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं, उसका पालन पोषण भी करें।

गोवर्धन लीला व कृष्ण उद्धव संवाद को सुनकर श्रोता हुए भाव-विभोर।

इसके अलावा दीदी हरिवंशी जी ने भगवान कृष्ण की माखन चोरी लीला का रहस्य बताते हुए कहा कि भगवान कृष्ण जी ने उन्हीं गोपियों का मक्खन चुराया है, जिनका हृदय भी मक्खन जैसा है। जो गोपियां स्वयं यह चाहती है कि श्री कृष्ण मेरे घर में आकर माखन चोरी करें और मैं छुपकर उन्हें माखन चुराते हुए देखूं। भगवान कृष्ण ने माखन चोरी करके गोपियों की उपासना पूजा को स्वीकार किया है। भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं एवं गोवर्धन पूजा व कृष्ण गोपी संवाद आदि की कथा के साथ कथा का विश्राम हुआ। वही कथा की व्यवस्था में अखिलेश शर्मा, धर्मेंद्र दुबे, गजेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, सोनू, शिव वीर सिंह, सुखपाल, नरेंद्र, महिपाल सहित सेकड़ो युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...