मशहूर यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पति के दूसरी महिला अवैध संबंध का शक, पुलिस पति से कर रही पूछताछ - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 24, 2023

मशहूर यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पति के दूसरी महिला अवैध संबंध का शक, पुलिस पति से कर रही पूछताछ

मशहूर यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पति के दूसरी महिला अवैध संबंध का शक, पुलिस पति से कर रही पूछताछ

मशहूर यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पति के दूसरी महिला अवैध संबंध का शक, पुलिस पति से कर रही पूछताछ

उत्तर प्रदेश। पूर्वी क्षेत्र की मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका शव कमरे में लटका मिला। मालती चौहान की मौत से उनके फैंस सदमे में हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने मालती का शव नीचे उतार लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने पति विष्णु चौहान पर हत्या का आरोप लगाया। इस घटना में मालती के पिता ने अपने दामाद यूट्यूबर विष्णु राज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की। क्षेत्र के काली जगदीशपुर निवासी यूट्यूबर मालती चौहान पत्नी विष्णु चौहान (30) बुधवार की देर रात कमरे में सोने चली गई। गुरुवार की सुबह सास ज्ञानमती देवी ने आवाज दी तो काई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो मालती का शव पंखे में बंधी साड़ी से लटक रहा था, इस पर ज्ञानमती ने शोर मचाया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव नीचे उतारकर बरामदे में रख दिया था। मालती के पिता कोतवाली खलीलाबाद के उमरी कला निवासी दीप चन्द्र ने अपने दामाद यू-ट्यूबर विष्णुराज पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मालती चौहान के साढ़े छह लाख सब्सक्राइबर हैं, जबकि पति के साथ जो चैनल बनाया है, उसके 40 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। मालती के पिता दीप चंद्र ने दूसरी तहरीर देकर सबको चौंका दिया। इसमें उसने एक महिला और एक युवक के मालती की हत्या में शामिल होने का हवाला दिया है। सीओ धनघटा को दी गई दूसरी तहरीर में दीपचंद्र ने कहा है कि उसका दामाद काफी दबंग है। उसका एक महिला से अवैध संबंध था। साजिश कर योजनाबद्ध तरीके से उसने महिला के साथ मिलकर उसकी बेटी की हत्या कर दी।

मशहूर यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पति के दूसरी महिला अवैध संबंध का शक, पुलिस पति से कर रही पूछताछ

महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव में बुधवार की रात मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला था। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने शुक्रवार को दहेज हत्या के आरोप में पति को जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मालती की मृत्यु फंदे से लटकने के कारण होने की पुष्टि हो जाने पर एक नया मोड़ आ गया है। मालती चौहान की शादी करीब चार वर्ष पूर्व महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर निवासी विष्णु राज से हुई थी। शादी के बाद से ही मालती चौहान और विष्णु राज एक साथ यूट्यूब और फेसबुक पर वीडियो बनाकर डालते थे। देखते-देखते ही मालती चौहान और विष्णु राज की लोकप्रियता बढ़ गई थी। विष्णु राज और उनकी पत्नी मालती के बीच पिछले दो-तीन माह से अनबन चल रही थी। मामला कई बार थाने पर भी जा चुका था। 10 दिन पूर्व विष्णु राज ने अपनी पत्नी मालती चौहान की शादी नाथनगर महुली के रहने वाले अर्जुन वर्मा से करा दी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बाद में दोनों में सुलह समझौता होने के बाद वह फिर से विष्णु राज के घर काली जगदीशपुर आ गई थी। इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु से सनसनी फैल गई। मामले में मालती के पिता दीपचंद्र की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। मालती चौहान की असमय मृत्यु से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में प्रशसंकों ने शुक्रवार को बिडहर घाट पर पहुंच कर उसे नम आंखों से विदाई दी। यूट्यूबर के दो वर्षीय मासूम बेटे ने मां को मुखाग्नि दी। यह देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...