रायसेन, ताइक्वांडो स्पर्धा में शामिल होने खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के लिए रवाना - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, February 2, 2024

रायसेन, ताइक्वांडो स्पर्धा में शामिल होने खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के लिए रवाना

ताइक्वांडो स्पर्धा में शामिल होने खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के लिए रवाना

रायसेन, ताइक्वांडो स्पर्धा में शामिल होने खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के लिए रवाना

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन
रायसेन। 35वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो सब जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 24 जनवरी 2024 तक खेल स्टेडियम परिसर विदिशा में किया गया। इस स्पर्धा में पुलिस ताइक्वण्डों कमांडो क्लब रायसेन के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रायसेन के खिलाड़ियों ने भाग लेकर दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और तीन कांस्य पदक हासिल किए। पुलिस ताइक्वांडो क्लब रायसेन के मास्टर कोच दिनेश दिवाकर ने बताया कि उज्जवल मौर्य अंडर 35 किलोग्राम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक एवं अंश वर्मा अंडर 41 किलोग्राम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह दोनों खिलाड़ियों का चयन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दो से 4 फरवरी 2024 छत्तीसगढ़ (रायपुर) के लिए आयोजित 37वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हुआ है। रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अक्षिता दुबे, सौम्या कुशवाहा, दिव्यांश चौधरी, कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी तक्ष मौर्य, अनय गौर, जयकुमार, आदित्य यादव, नायरा खत्री, नवीन कुशवाहा, आदित्य कुशवाहा, विवान सरेयाम आदि शामिल है। ताइक्वांडो क्लब पुलिस लाइन के इन खिलाड़ियों के चयन होने पर कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल, एएसपी केके खरपुसे, आरआई पुलिस कविता डामोर, जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी, मास्टर कोच ताइक्वांडो दिनेश दिवाकर, फुटबाल मास्टर कोच विश्वनाथ सिंह बुंदेला आदि ने बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...