एक सूक्ष्म रिपोर्ट : भाजपा की नीति - जो आ रहा है अब उसके लिए दरवाजे बंद नही होंगे, आगमन के लिए मानो रेल ही चल पड़ी - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, February 5, 2024

एक सूक्ष्म रिपोर्ट : भाजपा की नीति - जो आ रहा है अब उसके लिए दरवाजे बंद नही होंगे, आगमन के लिए मानो रेल ही चल पड़ी

एक सूक्ष्म रिपोर्ट : भाजपा की नीति - जो आ रहा है अब उसके लिए दरवाजे बंद नही होंगे, आगमन के लिए मानो रेल ही चल पड़ी

एक सूक्ष्म रिपोर्ट : भाजपा की नीति - जो आ रहा है अब उसके लिए दरवाजे बंद नही होंगे, आगमन के लिए मानो रेल ही चल पड़ी

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश
भाजपा की नीति - जो आ रहा है अब उसके लिए दरवाजे बंद नही होंगे। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात भाजपा में आगमन के लिए मानो रेल ही चल पड़ी। ऐसा लगने लगा कि अधिकांश नेता कन्फर्म सीट की प्रतीक्षा में है। वेटिंग और आरएसी में कोई चलना नही चाहता, सभी अपने-अपने टीटी से कंफर्मेशन चाहते है। वही एक गैंग ऐसा भी है जो अपना रिज़र्वेशन काउंटर खोलकर बैठ गया है। अब कौन सा टिकट मिलेगा यह तो आलाकमान पर निर्भर है, परन्तु भाजपा में आने वाला हर व्यक्ति इस वक्त इतना उत्साहित है कि दूसरी पार्टी छोड़ यदि टिकट कन्फर्म नही होती तो डिब्बे में लटकने पर भी उसे कोई संकोच नही। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि रिज़र्वेशन गैंग द्वारा आश्वश्त भी किया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर वार्ता हो चुकी है कि सांसद का टिकट पक्का, अब यह कहना मुश्किल है कि सांसद का टिकट 2024 का है या 2029 का अथवा 2034 का। बहरहाल महत्वकांशाये जब दिमागों से ज्यादा ऊपर हो जाती है तो सबसे पहले व्यक्ति के हिस्से में गलतफहमी आती है, उसके पश्चात उसमे नकारत्मकता का बोध उत्पन्न होता है, फिर होता है उसे दलबदल की गलती का एहसास। क्योकि यह भाजपा है जनाब इसका एक कैडर है यहां पौधा लगाकर हर तीन महीने बाद निकाल कर चेक किया जाता है की कही जम तो नही गया। सालों तक पौधा ही बना रहने के पश्चात उसके किये हुए कार्य उसको पेड़ बनाते है। अब दूसरी पार्टी छोड़ कर दल बदल कर आप कितना भी कूद फांद करो, कितने ही तमगे आपके पास हो पूर्व मंत्री का, पूर्व विधायक का यह सब बेकार है। यह भी याद रखना होता है कि जब दूसरे के घर जाते है तो कई बार अपने जूते बाहर ही उतारने पड़ते है, फिर भी हसरते महत्वकांशाओ का पीछा कहा छोड़ती है। कमबख्त वह तो दो दूनी चार की तरह बढ़ती जाती है, बहरहाल भाजपा का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है बाकी देखते है क्या होगा? किसकी कितनी ताकत वैसा ही उसका परिणाम।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...