Post Top Ad
Friday, December 18, 2020
Home
अपराध
ताजा खबर
राजगढ़
राजगढ़/सारंगपुर, सारंगपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 धारदार तलवारों के साथ आरोपी गिरफ्तार।
राजगढ़/सारंगपुर, सारंगपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 धारदार तलवारों के साथ आरोपी गिरफ्तार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/सारंगपुर।
सारंगपुर। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिले में अभियान जारी है जिसके चलते थाना सारंगपुर पुलिस की टीम ने एक बड़ी सफलता अर्जित करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार तलवार जप्त की हैं। अति पुलिस अधीक्षक एस आर दंडोतिया के मार्ग दर्शन मे जिला राजगढ मे अवैध हथियारों की विक्री व रखने पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य मे एसडीओपी जोइस दास के नेतृत्व में थाना सारंगपुर में थाना प्रभारी हाकम सिहं पवांर व उनकी टीम द्वारा दिनांक 16/12/20 को मुखबिर सुचना पर तोड़ा मोहल्ला चौराहा राम मंदिर के पास रोड किनारे एक व्यक्ति 01 सफेद रंग के थैले में तलवारों को रखकर बेचने के लिए खड़ा हुए को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा जिसका नाम पता पूछा तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अफजल खान निवासी सारंगपुर बताया उसके पास रखे थैले को चेक किया तो उसमें 10 नुकीली धारदार तलवार रखी हुई थी, 10 धारदार तलवार कीमती 5000 रूपये विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना सारंगपुर मे अपराध क्रमांक 578/20 धारा 25 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी से तलवार रखने के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा तीन तलवार अपने घर रखी होना बताया जो आरोपी के घर से विधिवत जप्त की गई। आरोपी के कब्जे से कुल 13 धारदार तलवार जप्त की गई। आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो वर्ष 2001 से लगातार अपराध घटित करता आया है जिसके पूर्व में भी कई अपराध करने के आपराधिक रिकॉर्ड है जो क्रमशः अपराध क्रमांक 168/2001 धारा 36 b आबकारी एक्ट, 443/2001 धारा 8/18 ndps एक्ट, 392/02 धारा 294,323, 324, 325, 506, 34 ipc, 329/2005 धारा 147,148,149,323,294, 336 ipc, 28/2008 धारा 4 क सट्टा एक्ट, 34/2008 धारा 13 जुआ एक्ट, 286/2008 धारा 294, 323, 506 ipc, 319/10 धारा 147, 148, 149, 294,323, 324, 326, 506 ipc 25 आर्म्स एक्ट, 14/2014 धारा 294,323,324,506,34 ipc के है। उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध अनेक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होने से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई प्रथक से की जावेगी। उक्त सराहनीय कार्य में एसडीओपी जॉइस दास के नेतृत्व में थाना प्रभारी हाकम सिंह पवांर व उनकी टीम उनि अभय सिंह आरक्षक नवीन, आरक्षक सतीश परमार, मआर 709 खुशबु की अहम भुमिका रही।
Tags
# अपराध
# ताजा खबर
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद