Post Top Ad
Thursday, December 17, 2020
राजगढ/लीमा चौहन, 12 किलो गांजा ले जाते एक गिरफ्तार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ/लीमा चौहन।
लीमा चौहन। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में जारी अभियान के तहत कड़े कदम उठाते हुए मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु जिले की पुलिस टीम द्वारा एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अति. पुलिस अधीक्षक एसआर दंडौतिया व एसडीओपी सारंगपुर जोईस दास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमाशंकार मुकाती एवं उनकी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दिनांक 16/12/20 को मुखबिर सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति सफेद कुर्ता पजामा व काला स्वेटर पहने प्लास्टिक की कट्टी में मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने के लिए खजुरिया नदी पार कर आने वाला है। सूचना की तस्दीक हेतु प्राथमिक कार्रवाई कर रवाना होकर स्टाफ एवं पंचांन के साथ नदी के पास ग्राम खजुरिया घटा में छुप कर बैठ कर मुखबिर द्वारा बताए उक्त हुलिए के संदेही का इंतजार किया करीबन शाम 16: 15 बजे मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखा परंतु वह व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया व आरोपी के कब्जे से 12 किलो गांजा जिसकी कीमत करीबन 1,50,000/- रु है एवं एक मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना रजि. नं. एमपी-42-एमएफ-1040 विधिवत जप्त किया गया है।
उक्त मामले मे कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 266/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कायम किया गया । उक्त आरोपी को विशेष न्यायालय राजगढ़ में पेश किया गया है माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी से गांजा तस्करी से संबंधित पूछताछ जारी है। उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना प्रभारी उनि उमाशंकर मुकाती व उनकी टीम के पीएसआई अमित त्यागी, प्रआर. 172 मानसिंह खराड़ी, आर. 850 वीरेंद्र कुशवाह, आर 889 राधा रमण मीणा, आर 976 शुभम पटवा, आर. 534 अभयराज रघुवंशी व सैनिक 159 भारत वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Tags
# अपराध
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
अपराध,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद