Post Top Ad
Friday, December 18, 2020
Home
ताजा खबर
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, आदित्य शर्मा बने मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस 140 उदयपुरा विधानसभा के अध्यक्ष।
रायसेन/बरेली, आदित्य शर्मा बने मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस 140 उदयपुरा विधानसभा के अध्यक्ष।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। गत दिन मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस 140 उदयपुरा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मोबाइल ऐप के जरिए वोटिंग संपन्न हुई थी। अध्यक्ष पद के लिए बरेली निवासी आदित्य शर्मा और रजवाड़ा निवासी दीपक रघुवंशी ने दावेदारी की थी। इन दो द्वारों के अलावा देवेंद्र चौधरी और शरद उपाध्याय भी अध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए। अध्यक्ष पद के लिए 524 मतों में से 10 मतदाताओं ने मत नहीं किया 29 मत रिजेक्ट हुए। आदित्य शर्मा को 368 मत प्राप्त हुए और दीपक रघुवंशी को 111 वही देवेंद्र चौधरी को 5 और शरद उपाध्याय को 11 मत प्राप्त हुए। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस पद के लिए आदित्य शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। उनकी जीत पर क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, एडवोकेट ठाकुर विशाल सिंह, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद धाकड़, मंसूरी समाज जिला अध्यक्ष इदरीश हयात, ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत, शैलेंद्र राजपूत, ठाकुर हुकुम सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी शर्मा को बधाई दी है। नवनियुक्त मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस विधानसभा 140 के अध्यक्ष आदित्य शर्मा ने इस जीत का श्रेय सर्वप्रथम अपनी माता-पिता को देते हुए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही चुनाव में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Tags
# ताजा खबर
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद