Post Top Ad
Monday, December 21, 2020
राजगढ़, ग्रामीण पथ विक्रेताओं को 162 लाख का ऋण वितरण।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ़। ग्रामीण स्ट्रीट वेण्डर के राज्य व्यापी ऋण वितरण कार्यक्रम के तृतीय चरण में आज जिले में 162 लाख के ऋण वितरित किये गये। ज़िला पंचायत सभागार में आयोजित वर्चुअल समारोह में 1629 हितग्राहियो में से 04 को सांकेतिक चैक वितरित किये गये। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री जसवंत गुर्जर, राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर, खिलचीपुर विधायक प्रियवत सिह , नरसिंहगढ़ विधायक राज्यवर्धन सिंह, ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी, सारंगपुर विधायक कुंवर कोठार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केदार सिंह, आजीविका मिशन के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी सहित स्ट्रीट वेंडर योजना के हितग्राही एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिले अब तक 2447 हितग्राहियों को स्ट्रीट वेण्डर के हितलाभ से लाभांवित किया जा चुका है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महोदय ने अपने संबोधन में स्ट्रीट वेण्डरों को शुभकामनायें देते हुए बेहतर कार्य करने की बात कही। इस वर्चुअल वितरण कार्यक्रम में जिले के जनपद स्तर, पंचायत स्तर एवं ग्राम स्तर पर भी हितग्राहियों ने भागीदारी की।
Tags
# ताजा खबर
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद