रायसेन/बरेली, एसडीएम और थाना प्रभारी को किसानों ने सौंपा ज्ञापन, मामला हो रही चोरियों का। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 21, 2020

रायसेन/बरेली, एसडीएम और थाना प्रभारी को किसानों ने सौंपा ज्ञापन, मामला हो रही चोरियों का।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

एसडीएम और थाना प्रभारी को किसानों ने सौंपा ज्ञापन, मामला हो रही चोरियों का।

रायसेन/बरेली, एसडीएम और थाना प्रभारी को किसानों ने सौंपा ज्ञापन, मामला हो रही चोरियों का।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। ग्राम पंचायत टुंगा से 3 किलोमीटर दूरी पर पारदी समाज के लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के संबंध में और किसानों के कृषि उपकरणों की हो रही चोरी के संबंध में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले किसानों ने एसडीएम संजय उपाध्याय और थाना प्रभारी मनोज दुबे को आवेदन दिया। किसानों के द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि क्षमा रोटियां कल आखिरी ब्रह्मचारी वेगनिया अमरावत खुर्द जोहर बरहा मैं किसानों की कृषि भूमि से डोरी पाइप चोरी कर रहे, पारदी समाज के लोग किसानों को निरंतर परेशान कर रहे हैं। इन की पानी की क्यारियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं, खेत में लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं, मना करने पर पारदी समाज के लोग लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। किसानों ने अधिकारियों से कहा कि जब हम पारदी समाज के लोगों को मना करते हैं तो वह हमें धमकाते हैं कि हम तुम्हें झूठे मामलों में फंसा देंगे। एसडीएम संजय उपाध्याय और थाना प्रभारी मनोज दुबे ने किसानों और राष्ट्रीय मजदूर किसान संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही हम ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...