Post Top Ad
Tuesday, December 8, 2020
भोपाल। जर्मन कंपनियाँ मध्यप्रदेश में करेगी 408 करोड़ का निवेश।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री दत्तीगांव ने की निवेशकों से चर्चा।
भोपाल। प्रदेश में नवीन निवेश को आकर्षित करने के लिये औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने मंत्रालय में उद्योगपतियों के साथ बैठक की। बैठक में उद्योगपतियों ने प्रदेश की उद्योग संवर्धन नीति की सराहना करते हुए प्रदेश में निवेश के प्रति रूचि दिखाई तथा कहा कि वे प्रदेश में उद्योग स्थापित करेंगे। बैठक में मेसर्स हैटिच इंडिया कंपनी ने औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में लगभग 280 करोड़ के स्थायी पूंजी निवेश से फर्नीचर फिटिंग निर्माण प्रोजेक्ट का प्रस्ताव दिया, वहीं जेड.एफ. स्टेयरिंग गेयर इंडिया लिमिटेड ने भी औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में ही लगभग 128 करोड़ रूपये के स्थायी पूंजी निवेश से ऑटो कंपनी निर्माण इकाई की स्थापना का प्रस्ताव दिया। इन दोनों प्रोजेक्टस् से प्रदेश के लगभग 750 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होगा।
बैठक में बताया गया कि मेसर्स हैटिच कंपनी एक जर्मन बेस कंपनी है तथा वैश्विक बाजार में अपनी उत्पादन लागत तथा उच्च तकनीक के कारण पहचानी जाती है। जर्मन मूल की इस कंपनी की यूरोप, अमेरिका एवं एशिया में 22 उत्पादन इकाईयाँ स्थापित हैं। भारत में कंपनी द्वारा मेसर्स एडवेंटिज ग्रुप के साथ संयुक्त उपक्रम बनाते हुए मैसर्स हेटिच इंडिया प्राईवेट लि. कंपनी के रूप में कार्य किया जा रहा है। जेड.एफ. स्टेयरिंग गेयर इंडिया लिमिटेड भी जर्मन ऑटो कंपोनेंट निर्माण कंपनी है। यह कंपनी जेड.एफ. फ्रेडरिच सेफिन ए.जी. का संयुक्त उपक्रम है। कंपनी की इकाई पूर्व से पुणे में स्थापित है तथा कंपनी द्वारा पीथमपुर में भी स्टेयरिंग सिस्टम विनिर्माण उद्योग स्थापना का प्रस्ताव है।
बैठक में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पॉवर-प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अपनी-अपनी कंपनी के बारे में विस्तार से अवगत कराया। बैठक में एम.डी. एम.पी.आई.डी.सी. जॉन किंग्सली, उप सचिव विजय दत्ता, मेसर्स हैटिच इंडिया कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी सुजीत कुमार के अलावा रमेश कुमार चौहान व महेन्द्र चौहान तथा जेड.एफ. इंडिया के मुख्य वित्त अधिकारी जिनेन्द्र जैन व प्लांट हेड रथीना सिंगाराबेलन उपस्थित थे।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद