Post Top Ad
Monday, December 7, 2020
Home
ताजा खबर
राजगढ़
राजगढ़ जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक पूनम थापा 41वे बैच की बेस्ट ट्रेनी एवं बेस्ट आउटडोर प्रोबेशनर बनी।
राजगढ़ जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक पूनम थापा 41वे बैच की बेस्ट ट्रेनी एवं बेस्ट आउटडोर प्रोबेशनर बनी।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ। जिला राजगढ़ में पदस्थ 41वे बैच की राज्य पुलिस सेवा की अधिकारी पूनम थापा परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक की परिवीक्षा अवधि समाप्त होने पर आज दिनांक 07.12.2020 को पुलिस अधीक्षक राजगढ़ प्रदीप शर्मा द्वारा उनकी वर्दी पर उप पुलिस अधीक्षक के पदीय प्रतीक चिन्ह (3 स्टार) सजाये गये। पूनम थापा द्वारा जिला राजगढ़ में दिनांक 03.08.2018 से पदस्थ होकर विभागीय दायित्वों को बारीकी से सीखा व समझा गया, इस दौरान इनके द्वारा पुलिस अकादमी भौहरी, भोपाल में 14 माह का बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने 41वे बैच की पूनम थापा को सम्पूर्ण बैच में बेस्ट ट्रेनीज एवं बेस्ट आउटडोर अवार्ड से नवाजा गया है। जिला राजगढ़ में परीवीक्षा अवधि के दौरान पूनम थापा द्वारा पुलिस की विभिन्न इकाईयों में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया व थाना प्रभारी भोजपुर के पद पर दिनांक 28.06.2020 से 28.09.2020 तक पदस्थ रहकर थाना प्रभारी के पदीय दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा इस मौके पर पूनम थापा को उज्वल भविष्य की शुभकामऐं दी गई है।
Tags
# ताजा खबर
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद