सतना, बैंक एटीएम कार्ड संबंधित धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य सतना पुलिस की गिरफ्त में, पचास हजार रूपये नगद और 30 से अधिक बैंको के एटीएम कार्ड जब्त। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 7, 2020

सतना, बैंक एटीएम कार्ड संबंधित धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य सतना पुलिस की गिरफ्त में, पचास हजार रूपये नगद और 30 से अधिक बैंको के एटीएम कार्ड जब्त।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

बैंक एटीएम कार्ड संबंधित धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य सतना पुलिस की गिरफ्त में।
पचास हजार रूपये नगद और 30 से अधिक बैंको के एटीएम कार्ड जब्त।

सतना, बैंक एटीएम कार्ड संबंधित धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य सतना पुलिस की गिरफ्त में, पचास हजार रूपये नगद और 30 से अधिक बैंको के एटीएम कार्ड जब्त।

घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल। 9329393447
सतना। बैंक एटीएम कार्ड से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सतना पुलिस सफल हुई है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में सायबर पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। थाना रामपुर बघेलान क्षेत्र में एटीएम बदलकर ठगों ने वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन और सहायक पुलिस अधीक्षक हीतिका वासल को आरोपियों की पतासाजी के लिए एक टीम गठित करने के निर्देश दिए। इसी निर्देश के तारतम्य में मुखबिर की सूचना और साइबर सेल की मदद से बेला चौकी में नाकाबंदी कर गिरोह के तीन आरोपियों को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में दीपक सिंह बिसेन पिता सुरेश सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी बरोट बाजार हडीया प्रयागराज उत्तरप्रदेश, आकाश सिंह पिता हरिदास सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी जोगिंका गोपीगंज संत रविदास नगर भदोही उत्तरप्रदेश तथा शिवम सिंह पिता अशोक सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी निवाड़ा थाना सराय मरीज जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश शामिल है। गिरोह के अन्य आरोपी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा भीड़भाड़ वाले एवं एकदम एकांत वाले एटीएम मशीन को चिन्हित किया जाता था। चिन्हित कर एक सदस्य एटीएम के बगल में खड़ा होकर गोपनीय पिन को देखता था तथा अन्य आरोपी एटीएम के गेट के बाहर खड़ा रहता था। इसी दौरान एक और आरोपी जो लाइन में लगा होता था आगे वाले लगे शख्स को यह कहकर भ्रमित कर देता था कि आपका कार्ड मशीन में एक्सेप्ट नहीं कर रहा है और पूर्व से अपने हाथ में रखे एटीएम कार्ड को उसे दे देता था फिर तुरंत किसी अन्य एटीएम मशीन में जाकर उस एटीएम कार्ड से पैसे निकाल लेते थे। कैश निकालने की लिमिट समाप्त हो जाने पर उसी काई से दुकान एवं शॉपिंग मॉल से शॉपिंग कर लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में 500 से ज्यादा वारदातें करना कबूल किया है। आरोपियों ने गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश के कई जिलों जैसे रीवा, सतना, सीधी, अनूपपुर, उमरिया, अमरपाटन, बिरसिंहपुर, जैतवारा, कटनी, पन्ना, शहडोल आदि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कई घटनाएं घटित करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से पचास हजार रूपए नगद, एक कट्टा, मोटरसाईकिल तथा विभिन्न बैंको के 35 से अधिक एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा, उनि शिवनन्द पुसाम, सउनि. रामकुशल, आरक्षक अनूप मिश्रा, विश्वदीप तिवारी, नंद कुमार त्रिपाठी सायबर सेल उनि. शैलेंद्र सिंह, उनि. अजीत सिंह, प्रधान आरक्षक दीपेश कुमार, संदीप सिंह और बृजेश सिंह का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...