भोपाल। बाघ द्वारा मारे गये बालक रोहित पनिका के परिजन को दी गई 4 लाख की अनुग्रह राशि। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 9, 2020

भोपाल। बाघ द्वारा मारे गये बालक रोहित पनिका के परिजन को दी गई 4 लाख की अनुग्रह राशि।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

भोपाल। बाघ द्वारा मारे गये बालक रोहित पनिका के परिजन को दी गई 4 लाख की अनुग्रह राशि। 

भोपाल। संजय टाईगर रिजर्व सीधी के वन परिक्षेत्र ब्यौहारी के अंतर्गत ग्राम बोचरों तहसील ब्यौहारी में सोमवार को शौच के लिए खेत में एक 8-9 साल के बालक रोहित पनिका पिता फूलचंद पनिका को एक मादा शावक बाघ ने जंगल में ले जाकर मार दिया। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल संजय टाईगर रिजर्व सीधी एवं उत्तर वनमंडल शहडोल के अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुँचे। उसी दिन रात में ही बालक के शव की खोज की गई। दूसरे दिन सुबह हाथियों की सहायता से बालक का शव बरामद किया गया। शव के पास ही मादा बाघ शावक को भी देखा गया। बालक के शव का परीक्षण करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक बालक के परिजन को पार्क विकास निधि से 4 लाख रूपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है।
संजय टाईगर रिजर्व सीधी के संचालक विन्सेंट रहीम ने बताया है कि वन, राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष परिजनों द्वारा मृत बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संजय टाईगर रिजर्व सीधी के संचालक द्वारा बताया गया कि इसके पहले 19 नवम्बर को भी उक्त क्षेत्र में बाघ द्वारा जनहानि की घटना की गई थी। अल्प अवधि में दो घटना होने से मानव जीवन एवं बाघ की सुरक्षा के उद्देश्य से एक मादा बाघ शावक को रेस्क्यू कर बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व निर्मित बाड़े में रखने का निर्णय लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...