भोपाल। मध्यप्रदेश खेलों को बढ़ावा देने वाला सर्वश्रेष्ठ राज्य। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 9, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश खेलों को बढ़ावा देने वाला सर्वश्रेष्ठ राज्य।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

भोपाल। बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड से सम्मानित हुआ मध्य प्रदेश
खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार संकल्पित - खेल मंत्री सिंधिया। 

भोपाल। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) द्वारा खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाली खेल हस्तियों को इंडिया स्पोर्टस अवार्ड-2020 प्रदान किए गए। खेलों के क्षेत्र में प्रदेश मे किए जा रहे अभूतपूर्व विकास और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही अंतर्राष्ट्रीय खेल सुविधाओं के लिए मध्य प्रदेश को ‘‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड’’ से नवाजा गया है। फिक्की द्वारा आयोजित ऑन लाईन वर्चुवल अवार्ड समारोह में  यह अवार्ड प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को प्रदान किया गया। खेल मंत्री ने मध्य प्रदेश को ‘‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड’’ से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने इस अवॉर्ड के लिए फिक्की का आभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर प्रमुख सचिव खेल पंकज राग, संचालक खेल और युवा कल्याण पवन कुमार जैन, संयुक्त संचालक डॉ. विनोद प्रधान एवं बी एस यादव सहित अन्य खेल अधिकारी भी उपस्थित थे।

खेलों में कीर्तिमान गढ़ता मध्यप्रदेश

संचालक खेल और युवा कल्याण पवन कुमार जैन ने बताया कि  फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा (फिक्की) द्वारा मध्य प्रदेश को 'बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड' से नवाजा गया है। खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की खेलों में विशेष रूचि और उनके द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों के परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी का नतीजा है कि प्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का परचम फहरा रहे हैं। एशियन खेलों में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक देश को दिलाए हैं। रियो ओलम्पिक में महिला हॉकी अकादमी की छह खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया। बीते राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में मध्य प्रदेश ने आठवें से छठवें स्थान पर आकर राष्ट्रीय खेलों में कीर्तिमान स्थापित किया है। 

पहले भी अवॉर्ड से सम्मानित हुआ प्रदेश

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए मध्य प्रदेश को पूर्व में भी कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। याटिंग एसोसियेशन ऑफ इंडिया द्वारा मध्य प्रदेश में नौकायन खेल को बढ़ावा देने के लिए नेशनल सेलिंग स्कूल भोपाल को वर्ष 2012, 2015 और 2018 में  एडमिरल कोहली अवार्ड से सम्मानित किया जा गया है। वर्ष 2017 में नेशनल सेलिंग स्कूल को बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया। सेलिंग खिलाड़ी हर्षिता तोमर को 2015, 2017 और 2018 में याट्स पर्सन ऑफ द ईयर, वर्ष 2017 में राम मिलन यादव और 2018 में गोविंद बैरागी को मोस्ट प्रमोसिंग ऑफ द ईयर तथा उमा चौहान को बेस्ट वूमेन सेलर का अवॉर्ड मिल चुका है।    
इसी तरह वर्ष 2014-15 में महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर को हॉकी इंडिया द्वारा प्रेसीडेंट अवार्ड तथा हॉकी ओलम्पियन प्रीति दुबे को बेस्ट अपकमिंग प्लेयर के अवार्ड से नवाजा गया। वर्ष 2019 में इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन द्वारा पुरूष हॉकी अकादमी के खिलाड़ी विवेक सागर को राइजिंग स्टार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...