Post Top Ad
Monday, December 21, 2020
Home
ताजा खबर
धर्म
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, तारण स्वामी की 572वी जयंती पर जैन समाज ने नगर में निकाला चल समारोह, समापन पर 501 कंबलो का किया वितरण।
रायसेन/सिलवानी, तारण स्वामी की 572वी जयंती पर जैन समाज ने नगर में निकाला चल समारोह, समापन पर 501 कंबलो का किया वितरण।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। तारण तरण जैन समाज के द्वारा महान अध्यात्मिक संत, श्रीमद् जिन तारण तरण मंडलाचार्य महाराज की 572 वी जयंती नगर में उत्साह पूर्वक मनाई गई। दोपहर में निकाले गए चल समारोह के समापन पर जरुरतमंदो के बीच सर्दी से बचाव के लिए 501 कंबलो का वितरण किया गया। सुबह के समय श्रीतरण तरण जैन चैत्यालय में प्रभात फैरी, अखण्ड पाठ का समापन, चैत्यालय के षिखर पर घ्वजा रोहण, जिनवाणी वंदना का कार्यक्रम संपन्न किया गया। यहां पर बाल ब्रम्हचारी पंडित धर्मेंद्र, सरला दीदी व ब्रम्हचारी किरण दीदी के प्रवचन संपन्न हुए। उन्होने अपने प्रवचन में तारण स्वामी द्वारा लिचो 14 ग्रंथो की संक्षेप में व्याख्या कर बताया कि इन ग्रंथो का प्रत्येक समाजजन को अध्ययन कर अपने जीवन में उतारना आवष्यक है। उन्होने 572 वी जयंती पर प्रकाष डालते हुए तारण स्वामी के बताए मार्ग को आत्म सात कर जीवन को नई दिषा देने का आग्रह किया। दोपहर के समय चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में चांदी जडि़त पालकी में तारण स्वामी द्वारा विरचित मॉ जिनवाणी ग्रंथ को रखा गया। पालकी को समाज बंधु श्रद्वा पूर्वक कंधे पर उठाए जय जयकार करते हुए शामिल हुए। चल समारोह मार्ग पर अनेको स्थानो पर श्रद्वालुओं के द्वारा जिनवाणी की आरती उतारी जाकर नमन किया गया। चल समारोह विभिन्न मार्गो से निकल कर प्रारंभिक स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गया। यहां पर जरुरतमंद लोगो को ठंड से बचाव के लिए 501 कंबलो का वितरण किया गया। चल समारोह की समाप्ति पर कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया। चल समारोह में बड़ी संख्या मे समाज जन शामिल हुए।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद