Post Top Ad
Sunday, December 6, 2020
Home
ताजा खबर
रायसेन
रायसेन/देवरी, श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ. भीमराव अंबेडकर का मनाया 64वां महापरिनिर्वाण दिवस।
रायसेन/देवरी, श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ. भीमराव अंबेडकर का मनाया 64वां महापरिनिर्वाण दिवस।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। ग्राम इटूआ में संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 64वां महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें ग्राम इटूआ के सभी युवक एवं छात्र संघ के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। सभी लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश के लिए जो दिया है उसके विषय में लोगों को अवगत कराएं। इस उपलक्ष में ग्राम इटूआ के सभी नवयुवक एवं मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर पार्वती व्यागे, अतर सिंह, भारती तथा छात्रसंघ अध्यक्ष हल्के वीर उपस्थित रहे। सभी ने बारी-बारी से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला एवं भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प युवाओं ने लिया एवं क्षेत्र में भीमराव अंबेडकर के विचारों का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया एवं लोगों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में बताया जाएगा जिससे कि आने वाली युवा पीढ़ी हमारे संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को जान सके एवं पहचान सके। कार्यक्रम में जय किसान खेत सिंह, रामरतन, राजकुमार, प्रकाश, सुनील, चंदन, कृपाल, दीनदयाल, पीतम सभी युवा तथा ग्रामीण व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने बारी-बारी से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Tags
# ताजा खबर
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद