Post Top Ad
Sunday, December 6, 2020
Home
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
संपादकीय
मध्यप्रदेश होमगार्ड्स का 74 वाँ स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, गृहमंत्री ने ली सलामी, प्रतिभाशाली बच्चों को किया पुरस्कृत।
मध्यप्रदेश होमगार्ड्स का 74 वाँ स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, गृहमंत्री ने ली सलामी, प्रतिभाशाली बच्चों को किया पुरस्कृत।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल। 9329393447
भोपाल। मध्यप्रदेश होमगार्ड्स का 74 वाँ स्थापना दिवस आज होमगार्ड्स परेड ग्राउण्ड पर समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने परेड की सलामी ली तथा निरीक्षण किया। मार्चपास्ट का आयोजन हुआ। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि होमगार्ड सैनिक बोलने में भले ही छोटा शब्द लगता हो पर इनके द्वारा काम बहुत बड़ा किया जाता है। आपदा के क्षणों में होमगार्ड्स अपने प्राणों की बाजी लगाकर लोगों की प्राण रक्षा का सराहनीय कार्य करते हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति में नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना, कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा आपदा के दौरान राहत कार्यों में उल्लेखनीय योगदान होमगार्ड्स का रहता है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने स्थापना दिवस पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। परेड में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये जवान सम्मिलित हुए। परेड कमाण्डर हर्ष कुमार जिला सैनानी आगर, टू आई सी दीपेश पाटीदार, प्लाटून कमाण्डर एसडीआरएफ रायसेन, सुनील कुमार अहिरवाल, प्लाटून कमाण्डर एसडीआरएफ प्रथम आपदा भोपाल, राजकुमार कटारे, प्लाटून कमाण्डर एसडीआरएफ द्वितीय आपदा भोपाल जयराम, हवलदार सीएसएसआर तृतीय आपदा भोपाल सुखदेव पाटिल तथा बैण्ड दल का नेतृत्व सुनील कटारे कर रहे थे। इस अवसर पर होमगार्ड्स विभाग के सैनिकों के 60 मेधावी बालक/बालिकाओं को जिनमें देव शर्मा, आर्यन, उदित, सावन, हर्ष, अनीश, आकाश, अलोक, अंकित चौधरी, तुषार अत्रे, शिवम् सिंह, रजत पवार, अंशुल, स्वंतत्र, उमा शंकर, रोहन महाजन, विनोद कुमार दागी, प्रशांत रघुवंशी, वेदान्त कुमार, निखिल तिवारी, अतुल कुमार, आदेश, चेतन शिवहरे, मोहन सिंह, आशीष जैन, आशुतोष, वैशली, मानसी, दिव्या, नीलाक्षी, सोम्या, राधिका, साक्षी, शिल्पा, अर्पिता, अंजली, नेहा, रिशिका शर्मा, सैन्की, पूजा रोहितास, चंचल आर्य, पल्लवी, अर्चना विश्वकर्मा आदि शामिल हैं, मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महानिदेशक होमगार्डस अशोक दोहारे, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, एडीजी अशोक अवस्थी, डी.पी. गुप्ता, डिविजनल कमाण्डेंट उषा फौजदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# संपादकीय
Share This
About Ghatak reporter
संपादकीय
Labels:
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश,
संपादकीय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद