भोपाल। निवेश बढ़ाने के क्षेत्र में मध्यप्रदेश भारत में अग्रणी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 20, 2020

भोपाल। निवेश बढ़ाने के क्षेत्र में मध्यप्रदेश भारत में अग्रणी।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

भोपाल। इन्वेस्ट इंडिया के सर्वे में मध्यप्रदेश को मिले 97 प्रतिशत अंक
मुख्यमंत्री चौहान ने उपलब्धि के लिए दी सभी को बधाई। 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि निवेश संवर्धन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश भारत के अग्रणी राज्य के रूप में सामने आया है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम तथा सभी संबंधितों को बधाई दी है तथा कहा है कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
'इन्वेस्ट इंडिया' और डी.पी.आई.आई.टी. द्वारा कराए गए आईपीए सर्वे में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) पूरे भारत में अग्रणी निवेश संवर्धन एजेंसी के रूप में सामने आयी है। निवेश संवर्धन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश का स्कोर 97 प्रतिशत रहा है। निवेशकों को आमंत्रित करने, मध्यप्रदेश में निवेश लाने, निवेशकों को सुविधाएं देने का उद्यमों के स्थापित होने के बाद उनका ध्यान रखने, अधोसंरचना विकास तथा वेबसाइट के मानदंडों में मध्यप्रदेश का स्कोर शत-प्रतिशत रहा है।

औद्योगिक नीति व श्रम कानूनों में आवश्यक परिवर्तन

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि हमने अपनी औद्योगिक नीति एवं श्रम कानूनों में आवश्यक परिवर्तन एवं सुधार कर मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है, यह इसी का परिणाम है। हमारा उद्देश्य है मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक निवेश लाना तथा यहां के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मुहैया कराना।

सर्वे में म.प्र. औद्योगिक विकास निगम का स्कोर

क्षेत्र

स्कोर

श्रेणी

मैन्डेट एण्ड ऑर्गेनाइजेशन

90%

टॉप परफॉर्मर्स

स्ट्रेटेजी एण्ड मार्केटिंग

91%

टॉप परफॉर्मर्स

टारगेटिंग इन्वेस्टर्स

100%

टॉप परफॉर्मर्स

विनिंग इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स

100%

टॉप परफॉर्मर्स

फैसिलिटेटिंग इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स

100%

टॉप परफॉर्मर्स

आफ्टर केअर

100%

टॉप परफॉर्मर्स

सिस्टम एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर

100%

टॉप परफॉर्मर्स

वैबसाइट

100%

टॉप परफॉर्मर्स

औसत

97%

टॉप परफॉर्मर्स

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...