भोपाल। अब जनजातीय बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 20, 2020

भोपाल। अब जनजातीय बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

भोपाल। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में खोले जाएंगे कॉलेज
मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर के लाड़कुई गांव में शा. महाविद्यालय भवन का लोकार्पण किया। 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अब जनजातीय बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में कॉलेज खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने आज सीहोर जिले की नसरूल्लागंज तहसील के ग्राम लाड़कुई में 65 लाख रूपए की लागत से बनाए गए शासकीय स्नातक महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि लाड़कुई में अब 30 कमरों का महाविद्यालय भवन बनकर तैयार है। इससे लाड़कुई सहित आस-पास के बच्चों की कॉलेज की पढ़ाई आसान हो जाएगी। अब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए सीहोर, नसरूल्लागंज अथवा भोपाल नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनजातीय बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ शासन द्वारा प्रदान की जाएंगी।

अगले वर्ष से बी.एससी. और बी.कॉम कक्षाएं भी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अगले वर्ष से लाड़कुई महाविद्यालय में बी.एससी. एवं बी.कॉम की कक्षाएं भी प्रारंभ हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह केवल भवन नहीं बल्कि शिक्षा का मंदिर है, इसकी देखभाल आप सभी को करनी है। उन्होंने बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना की। गाँव में दशहरा मैदान बनाए जाने की मांग पर विचार किए जाने का आश्वासन भी दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...