रायसेन/देवरी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर देवरी भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, December 25, 2020

रायसेन/देवरी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर देवरी भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर देवरी भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

रायसेन/देवरी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर देवरी भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।रायसेन/देवरी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर देवरी भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर नगर देवरी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सभी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नगर देवरी में अटल बिहारी वाजपेई की फोटो पर फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी एवं अटल बिहारी वाजपेई को याद किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे का कहना है कि हमारे देश के ऐसे प्रधानमंत्री हुए जिन्होंने इतिहास रचा, प्रधानमंत्री सड़क योजना से लेकर विभिन्न कार्य अटल बिहारी के कार्यकाल में किए गए जो अद्वितीय है। अटल जी हमारे देश के एक रत्न थे जिन्होंने अपना सर्वस्य मातृभूमि के लिए बलिदान कर दिया एवं हम सब को बहुत कुछ दे गए, ऐसे महान नेता की आज जयंती है जिसको हम सादर नमन करते हैं। भले ही अटल जी इस दुनिया में नहीं है लेकिन वह हर देशवासियों के दिलों में हमेशा रहेंगे एवं हम सभी अटल बिहारी के पद चिन्हों पर चलते हुए देश के विकास में अपना योगदान देंगे। श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे, रविंद्र रघुवंशी, जगदीश चोरसिया, ममता सूर्य प्रताप राजपूत, विपिन चौबे, शिव नारायण दुबे, ऋषभ जैन, पंकज चौरसिया, यशपाल राजपूत, राजेश गुप्ता, अभिषेक सोनी, आशीष चोरसिया, अंकित व्यास एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...