राजगढ़/तलेन, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाई गई भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, December 25, 2020

राजगढ़/तलेन, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाई गई भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाई गई भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती।

राजगढ़/तलेन, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाई गई भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर में शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भारत सिंह यादव व कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल उपाध्यक्ष उत्तम सिंह चंदेल ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरि सिंह केशवाल एवं अध्यक्ष सहित भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने अटल जी द्वारा प्रधानमंत्री कार्यकाल में चलाई गई किसान हित सहित योजनाओं एवं उनके समय में हुए विकास कार्यों अंतोदय योजनाओं की जानकारी बताई गई तथा भाजपा को और मजबूत करने का आह्वान करने का संकल्प दिलाते हुए कहां की अटल जी के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि रहेगी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद श्याम वात्रे ने किया एवं आभार व्यक्त मंडल महामंत्री घनश्याम जाटव ने माना। वाजपेई की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शासकीय अस्पताल पहुंचकर मरीजों को बिस्कुट वितरित किए गये। इस अवसर पर कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, उपाध्यक्ष देवी सिंह राजपूत, लखन राजपूत, मंडल महामंत्री महेश भतकरिया, कोषाध्यक् नंदकिशोर यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लखन यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, नारायण सिंह यादव, शिव प्रसाद शर्मा, चंदर्र सिंह यादव, अवध नारायण उपाध्याय, राजेश सत्यम, संजय राठौर, किसान मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल कश्यप, दिनेश शर्मा, राधेश्याम यादव, सुनील सहगल, मनोज यादव, शिव आईडिया, कनीराम कुशवाह, सरपंच ग्यारसी, राम चौरसिया, दिनेश यादव, रमेश वर्मा, आजाद वंशकार, बाल कृष्ण यादव, बृजमोहन यादव, रामचंद्र बेजेड, कैलाश यादव बुर्दा, मान सिंह यादव, चैन सिंह गुर्जर, शिवा यादव, राजेंद्र यादव मिर्जापुर सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...