रायसेन/सिलवानी, तारण तरण जैन चैत्यालय में तारण त्रिवेणी का अखण्ड पाठ का हुआ आयोजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 20, 2020

रायसेन/सिलवानी, तारण तरण जैन चैत्यालय में तारण त्रिवेणी का अखण्ड पाठ का हुआ आयोजन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

तारण तरण जैन चैत्यालय में तारण त्रिवेणी का अखण्ड पाठ का हुआ आयोजन।

रायसेन/सिलवानी, तारण तरण जैन चैत्यालय में तारण त्रिवेणी का अखण्ड पाठ का हुआ आयोजन।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। जैन समाज के द्वारा श्रीमद् जिन तारण तरण मंडलाचार्य महाराज की 572 वी जयंती के एक दिन पूर्व रविवार को तारण तरण जैन चैत्यालय में 24 घंटे के अखण्ड पाठ का आयोजन किया गया। जिसका समापन सोमवार को सुबह के समय किया जाएगा। सोमवार को अखण्ड पाठ के समापन पश्चात चैत्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। समाज के मंत्री संजय समैया बल्ले ने बताया कि तारण स्वामी की 572 वी जयंती के अवसर पर सोमवार को चैत्यालय में सुबह अखण्ड पाठ के समापन बाद विविध कार्यक्रम संपन्न किए जाएगे। जिसके तहत तिलक महोत्सव, घ्वजारोहण, जिनवाणी वंदना, आरती, प्रसाद वितरण के बाद दोपहर के समय चल समारोह निकाला जाएगा। जो कि नगर के मुख्य मार्गो से गुजर कर प्रारंभिंक स्थल पर पहुंच कर समाप्त होगा। रात्रि के समय महाआरती, जिनवाणी पालना झूलना व पाठषाला के बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। आयोजक समिति ने समाजजनो से सभी कार्यक्रम में तय समय पर शामिल होने व मास्क लगाने तथा सोषल डिस्टेंस का पालन करने का आग्रह किया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...