रायसेन/बरेली, भागवत कथा के माध्यम से ही जीवन को सार्थक किया जा सकता - रामाधार जी शर्मा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 20, 2020

रायसेन/बरेली, भागवत कथा के माध्यम से ही जीवन को सार्थक किया जा सकता - रामाधार जी शर्मा।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

भागवत कथा के माध्यम से ही जीवन को सार्थक किया जा सकता - रामाधार जी शर्मा।

रायसेन/बरेली, भागवत कथा के माध्यम से ही जीवन को सार्थक किया जा सकता - रामाधार जी शर्मा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम विसेर मैं चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा वाचक रामाधार जी शर्मा बताते हैं कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से कई जन्मों के पाप धुल जाते हैं। भागवत कथा के माध्यम से ही जीवन को सार्थक किया जा सकता है। बीकलपुर से आए कथा व्यास रामाधार जी शर्मा कथा का रसपान कराते हुए आगे बताते हैं कि सर्वेश्वर भगवान श्री कृष्ण ने ब्रज में अनेकानेक बाल लीला की जो वात्सल्य भाव के उपासकओं के चित को अनायास ही आकर्षित करती हैं, जो भक्तों के पापों का हरण कर लेते हैं वही श्रीहरि हैं। कथा व्यास ने कहा कि नंदा लाइन में गोपियों का तांता लगा रहता है हर गोपी भगवान से प्रार्थना करती है कि किसी ना किसी बहाने कन्हैया मेरे घर पधारे। जिसकी भगवान के चरणों में प्रांगढ़ प्रीति है वही जीवनमुक्त है। एक बार माखन चोरी करते समय मैया यशोदा आ गई तो कन्हैया ने कहा कि मैया तुमने इतने मणिमय आभूषण पहना दिए हैं जिससे मेरे हाथ गर्म हो गए हैं तो माखन की हांडी में हाथ डालकर इन हाथों को शीतलता प्रदान कर रहा हूं। श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल कथा स्थल पहुंचे जहां उन्होंने कथा श्रवण की और कथा व्यास के चरणों में शीश झुका कर उनसे आशीर्वाद लिया। सोमवार को कथा का देव देवासी समापन अवसर पर विशाल भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजक समिति के अध्यक्ष करण सिंह पटेल एवं प्रदीप सिंह पटेल ने समस्त जनता जनार्दन से अनुरोध किया है कि कथा के अंतिम दिवस पधारे और कथा सलमान के साथ मां भगवती की प्रसादी ग्रहण करें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...