कहां बुद्धू बन घर वापस लौटे बाराती, पूरी रात नहीं मिला दुल्हन का घर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 14, 2020

कहां बुद्धू बन घर वापस लौटे बाराती, पूरी रात नहीं मिला दुल्हन का घर।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

ठगी के फंडे :- कहां बुद्धू बन घर वापस लौटे बाराती, पूरी रात नहीं मिला दुल्हन का घर।

उत्तर प्रदेश/आजमगढ़, ठगी के फंडे :- कहां बुद्धू बन घर वापस लौटे बाराती, पूरी रात नहीं मिला दुल्हन का घर।

आजमगढ़। जिले के युवक की दूसरी शादी का सपना उस समय चकनाचूर हो गया जब बरात लेकर कन्‍या के घर पहुंचने पर कन्या का घर ही नहीं मिला। इसके बाद आक्रोशित बरातियों ने शादी की अगुवाई करने वाली महिला को बंधक बना लिया। युवक के पक्ष के लोगोंं ने महिला को बंधक बनाया तो पूरा मामला उजागर हुआ। प्रकरण की जानकारी कोतवाली तक हुई तो बेहज्‍जती के डर से कोई पक्ष लिखित कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने सभी लाेगों को छोड़ दिया। कांंशीराम कालोनी निवासी युवक की पहली पत्नी बिहार की है जो काफी दिनों से मायके में ही रह रही है। इधर युवक ने दूसरी शादी की योजना बनाई और एक महिला के माध्यम से शादी मऊ जिले में तय भी हो गई।  पीडित पक्ष के अनुसार बैंड बाजा और आतिशबाजी के लिए बिसाती को देने के लिए हजारों रुपये भी दे दिए गए थे। युवक के पक्ष ने लड़की वालों को रुपये भी दे दिए थे लिहाजा तय स्‍थान पर बाजा और आतिशबाजी के लिए लोगों का इंतजार किया, नहीं मिलने पर कन्‍या के घर की पूछताछ शुरू की लेकिन लोगों ने अनभिज्ञता जताई तो बरातियों के कान खड़े हो गए। दूल्‍हा पक्ष ने कन्या का घर तक नहीं देखा था और बताए गए स्थान पर गुरुवार को बरात लेकर पहुंंच गए। दिए गए फोन नंबरों पर भी किसी प्रकार से संपर्क नहीं हो पाने की वजह से लोग आधी रात तक परेशान रहे। वहां उस पते पर कोई कन्या पक्ष का घर बताने वाला नहीं मिला तो सभी खोजबीन कर पस्‍त होकर वापस लौट आए। इधर शनिवार को युवक पक्ष ने अगुवाई करने वाली महिला को पकड़कर बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई और पूछताछ के साथ कार्रवाई का भरोसा दिया लेकिन कोई पक्ष लिखित कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हुआ तो सभी को आखिरकार छोड़ दिया गया। शहर कोतवाल के के गुप्ता के अनुसार दोनों मध्‍यस्‍थता करने वाली महिला और दूल्‍हा पक्ष ने कुछ देर बाद समझौता कर लिया और अपने-अपने घर चले गए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...